{"_id":"5e5f97058ebc3eeb1c0133cb","slug":"bccis-cricket-advisory-committee-appoints-sunil-joshi-as-new-chief-selector","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनील जोशी होंगे टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता, लेंगे एमएसके प्रसाद की जगह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सुनील जोशी होंगे टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता, लेंगे एमएसके प्रसाद की जगह
Wed, 04 Mar 2020 05:25 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 04 Mar 2020 05:25 PM IST
विज्ञापन
बीसीसीआई
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की क्रिकेट सलाहकार समिति ने बुधवार को सुनील जोशी को टीम इंडिया का नया मुख्य चयनकर्ता नियुक्त किया है। इसके अलावा बीसीसीआई की क्रिकेट सलाहकार समिति ने पूर्व तेज गेंदबाज हरविंदर सिंह को राष्ट्रीय चयन समिति में शामिल करने की सिफारिश की।
विज्ञापन
BCCI Cricket Advisory Committee (CAC) recommends the names of former Indian cricketers Sunil Joshi & Harvinder Singh for the senior men’s selection committee panel. CAC also recommended Sunil Joshi for the role of Chairman of the senior men’s selection committee. pic.twitter.com/PMl67Nyk32
— ANI (@ANI) March 4, 2020विज्ञापन
बीसीसीआई ने राष्ट्रीय चयनकर्ता के चुनाव के लिए पांच खिलाड़ियों के नाम शॉर्टलिस्ट किए थे। मंगलवार को मुंबई में हुई क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) की बैठक में राष्ट्रीय चयन समिति के दो पदों को भरने के लिए पांच उम्मीवारों का साक्षात्कार करने का फैसला किया गया था।
विज्ञापन
इन पांच नामों में पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद भी शामिल थे। पूर्व भारतीय क्रिकेटर मदन लाल, आर पी सिंह और सुलक्षणा नाइक वाली समिति ने 44 आवेदनों की जांच करने के बाद पांच उम्मीवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाने का फैसला किया था।
हालांकि, पांच नामों में पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज अजित अगरकर का नाम नहीं शामिल था जबकि उन्होंने भी उपरोक्त पद के लिए आवेदन किया था। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने कहा, 'सीएसी ने राष्ट्रीय चयन पैनल के अध्यक्ष के रूप में पूर्व स्पिनर सुनील जोशी के नाम की सिफारिश की है। सीएसी एक साल के बाद उनके काम की समीक्षा करेगी और बीसीसीआई को सुझाव देगी।' वहीं, बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि अगरकर का आवेदन अगले राउंड के इंटरव्यू के लिए रखा गया है।
एमएसके प्रसाद की जगह लेने जा रहे सुनील जोशी ने 15 टेस्ट और 69 वन-डे इंटरनेशनल मैच खेले हैं। सुनील जोशी ने टेस्ट क्रिकेट में 41 विकेट और वन-डे क्रिकेट में 69 विकेट चटकाए हैं। वहीं, चयनसमिति के दूसरे सदस्य के तौर पर चुने गए हरविंदर सिंह ने तीन टेस्ट और 16 वन-डे मैच खेले हैं। टेस्ट मैचों में उन्होंने चार विकेट और वन-डे में 24 विकेट लिए हैं।