{"_id":"761a41f6-5e45-11e2-94f6-d4ae52bc57c2","slug":"bcci-working-committee-to-meet-on-jan-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"BCCI कार्यकारी समिति की बैठक 15 जनवरी को","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
BCCI कार्यकारी समिति की बैठक 15 जनवरी को
मुंबई/एजेंसी
Updated Mon, 14 Jan 2013 07:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड और पाकिस्तान के खिलाफ हालिया सीरीज में खराब प्रदर्शन के बाद बीसीसीआई कार्यकारी समिति की बैठक मंगलवार को बुलाई गई है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि बैठक में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी और कोच डंकन फ्लेचर के भविष्य पर विशेष रूप से चर्चा की जाएगी। हालांकि बीसीसीआई सूत्रों की मानें तो यह एक रूटिंग मीटिंग ही है।
विज्ञापन
इससे पहले पिछले साल 21 नवंबर को हुई बैठक में पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन को बीसीसीआई की मुख्यधारा में शामिल करने पर बोर्ड सदस्यों में सहमति नहीं बन पाई थी। अजहरुद्दीन को आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट ने हाल ही में उन पर लगे मैच फिक्सिंग के आरोपों से बरी कर दिया था।
विज्ञापन
एक सूत्र ने कहा, ‘बीसीसीआई में अजहरुद्दीन के भविष्य को लेकर बोर्ड के सदस्यों में अभी आमराय नहीं है। कार्यकारी समिति अभी तक यह फैसला नहीं कर पाई है कि कोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील की जाय या नहीं। कानूनी टीम अभी भी केस को समझने में लगी है और उन्हें निर्णय के लिए अभी और समय चाहिए।’ बैठक में इस मसले पर भी गंभीरता से विचार होने की संभावना है।
विज्ञापन