{"_id":"63863808c58c136d9257052b","slug":"bcci-will-talk-to-rahul-dravid-rohit-sharma-virat-kohli-talks-on-split-captaincy-possible","type":"story","status":"publish","title_hn":"BCCI: राहुल द्रविड़-रोहित शर्मा से बात करेगा बीसीसीआई, अलग-अलग फॉर्मेट में कप्तानी को लेकर हो सकती है चर्चा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
BCCI: राहुल द्रविड़-रोहित शर्मा से बात करेगा बीसीसीआई, अलग-अलग फॉर्मेट में कप्तानी को लेकर हो सकती है चर्चा
Tue, 29 Nov 2022 10:19 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Tue, 29 Nov 2022 10:19 PM IST
सार
बीसीसीआई इस समय असमंजस में है। विराट कोहली को वनडे और टेस्ट कप्तानी से हटा दिया गया क्योंकि बोर्ड अलग-अलग कप्तान नहीं चाह रहा था। अब रोहित शर्मा की उम्र बढ़ने और 2024 टी20 विश्व कप की योजनाओं के लिए वह ऐसा करने पर मजबूर हो सकता है।
विज्ञापन
राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीसीसीआई ने कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को मुंबई में एक विशेष बैठक के लिए बुलाया है। बीसीसीआई के अधिकारी एक दिसंबर को बांग्लादेश रवाना होने से पहले पूर्व कप्तान विराट कोहली के अलावा कप्तान-कोच की जोड़ी से मिलेंगे। कहा जा रहा है कि यह टी20 विश्व कप की समीक्षा बैठक है। इस दौरान अलग-अलग फॉर्मेट में अलग-अलग कप्तान को लेकर मुख्य रूप से चर्चा हो सकती है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बैठक मेंअलग-अलग फॉर्मेट के लिए अलग-अलग कोच को लेकर भी बात हो सकती है। इस दौरान कुछ निवर्तमान चयनकर्ता भी उपस्थित रह सकते हैं। बीसीसीआई इस समय असमंजस में है। विराट कोहली को वनडे और टेस्ट कप्तानी से हटा दिया गया क्योंकि बोर्ड अलग-अलग कप्तान नहीं चाह रहा था। अब रोहित शर्मा की उम्र बढ़ने और 2024 टी20 विश्व कप की योजनाओं के लिए वह ऐसा करने पर मजबूर हो सकता है।
रोहित शर्मा टेस्ट और वनडे में कप्तान के तौर पर टिके रहेंगे। इन दो फॉर्मेट में उनके भविष्य को लेकर अगले साल के अंत में होने वाले वनडे विश्व कप के बाद फैसला हो सकता है। टी20 में बीसीसीआई अलग कप्तान को लेकर विचार कर रहा है। टीम इंडिया को अगले साल वनडे विश्व कप से पहले कई द्विपक्षीय सीरीज में हिस्सा लेना है। बोर्ड इसलिए विकल्पों के बारे में सोच रहा है। बीसीसीआई इस संबंध में इंग्लैंड के नक्शेकदम पर चल सकता है। द्रविड़ टेस्ट और वनडे में कोच के रूप में बने रहेंगे। टी20 में नए कोच की नियुक्ति हो सकती है।
विज्ञापन
टी20 विश्व कप के बाद हार्दिक पांड्या टी20 में टीम की कमान संभाल रहे हैं। उनके नेतृत्व में टीम इंडिया न्यूजीलैंड में तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली। इस दौरान 1-0 से उसे जीत मिली। हार्दिक अभी नियमित कप्तान नहीं हैं, लेकिन वह रोहित शर्मा की जगह लेने के लिए रेस में सबसे आगे हैं। उनके बाद ऋषभ पंत और केएल राहुल के नाम की चर्चा है।