फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI Vice president Rajeev Shukla has denied reports of change in Test coach in place of Gautam Gambhir

Gautam Gambhir: कोच गंभीर को मिला बीसीसीआई का समर्थन, सैकिया के बाद राजीव शुक्ला ने भी अटकलों पर विराम लगाया

Mon, 29 Dec 2025 05:34 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 29 Dec 2025 05:34 PM IST
सार

गौतम गंभीर को टेस्ट टीम के कोच पद से हटाने की अटकलों को लेकर अब बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला का बयान आया है। शुक्ला ने इन खबरों को पूरी तरह खारिज किया है।

विज्ञापन
BCCI Vice president Rajeev Shukla has denied reports of change in Test coach in place of Gautam Gambhir
गौतम गंभीर - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने उन रिपोर्ट्स को खारिज किया है जिसमें दावा किया गया था कि मुख्य कोच गौतम गंभीर की कुर्सी टेस्ट प्रारूप में खतरे हैं। हाल ही में ऐसी खबरें आई थी कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में हार के बाद बोर्ड के एक अधिकारी ने पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण से टेस्ट टीम का कोच बनने पर बात की थी। हालांकि, बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने इन खबरों को बेबुनियाद बताया था और अब राजीव शुक्ला ने स्पष्ट किया है कि बोर्ड ऐसा कोई फैसला नहीं लेने जा रहा है। 
विज्ञापन

लक्ष्मण से अनौपचारिक बात होने का किया गया था दावा
गंभीर का सीमित ओवर में अच्छा रिकॉर्ड है और उनके नेतृत्व में टीम ने एक आईसीसी और एक एसीसी ट्रॉफी अपने नाम की है। लेकिन सेना देशों के खिलाफ 10 टेस्ट मैच गंवाने के बाद लाल गेंद के क्रिकेट में कोच के तौर पर गंभीर की शैली पर प्रश्न चिन्ह लगाए जा रहे हैं। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि बीसीसीआई में अहम पद पर मौजूद किसी ने वीवीएस लक्ष्मण से अनौपचारिक तौर पर बातचीत की थी और यह जानने की कोशिश की थी कि क्या वह लाल गेंद की टीम का कोच बनने में रुचि रखते हैं? हालांकि, यह पता चला था कि लक्ष्मण बंगलूरू स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में हेड ऑफ क्रिकेट के पद से ही संतुष्ट हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मीडिया रिपोर्ट्स पर राजीव शुक्ला ने स्पष्ट किया है कि गंभीर को भारतीय टेस्ट टीम के कोच पद से नहीं हटाया जाएगा। शुक्ला ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा, मुख्य कोच गंभीर को लेकर मीडिया में चल रही अटकलों पर मैं स्पष्ट राय रखना चाहता हूं। बीसीसीआई सचिव सैकिया ने भी बताया है कि गंभीर को भारतीय टीम के कोच पद से हटाने या नया कोच नियुक्त करने की कोई योजना नहीं है। 
विज्ञापन

सैकिया ने जताई थी नाराजगी
राजीव शुक्ला ने पहले सैकिया ने गंभीर को लेकर अपना रुख स्पष्ट किया था। उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा था, यह खबर पूरी तरह से गलत है। यह पूरी तरह से अटकलबाजी पर आधारित है। कुछ प्रतिष्ठित समाचार एजेंसियां भी इसे प्रसारित कर रही हैं। इसमें कोई सच्चाई नहीं है। बीसीसीआई ने इसका सीधा खंडन किया है। लोग चाहे जो सोचें, लेकिन बीसीसीआई ने कोई कदम नहीं उठाया है। यह किसी की मनगढ़ंत कहानी है, इसमें कोई सच्चाई नहीं है और मैं इसके अलावा कुछ नहीं कह सकता कि यह तथ्यात्मक रूप से गलत और निराधार खबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed