फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI unlikely to pass sanctions on umpires S Ravi and Nandan avoid no ball in match

रवि-नंदन के खिलाफ प्रतिबंध की संभावना कम, इनकी गलती से गंवाया था बैंगलोर ने मैच

Sat, 30 Mar 2019 08:33 AM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Sat, 30 Mar 2019 08:33 AM IST
विज्ञापन
BCCI unlikely to pass sanctions on umpires S Ravi and Nandan avoid no ball in match
ipl 2019

मुंबई और बैंगलोर के बीच गुरूवार को खेले गये इंडियन प्रीमियर लीग मैच में गलत अंपायरिंग के बाद भी इस बात की संभावना कम है कि सुंदरम रवि पर कोई प्रतिबंध लगे क्योंकि टूर्नामेंट में अंतरराष्ट्रीय अनुभव वाले अंपायरों की संख्या काफी कम है। इस मैच की आखिरी गेंद को नोबाल नहीं दिए जाने पर बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने गुस्से का इजहार किया। इंडियन टी-20 लीग के 56 मैचों के लिए मैदान और टेलीविजन के लिए केवल 11 भारतीय अंपायर हैं, जिसका मतलब यह हुआ कि रवि को मैच रेफरी से नकारात्मक अंक मिलने के बाद भी बीसीसीआई शायद ही कोई सुधारात्मक उपाय कर सके।

विज्ञापन


अंपायरों के काम आवंटन से जुड़े एक अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से शुक्रवार को बताया, 'फिलहाल हमारे पास केवल 17 अंपायर हैं जिन्हें मैदान और तीसरे अंपायरों का काम सौपा गया है। उनमें से 11 भारतीय और एलीट पैनल के छह विदेशी अंपायर है। उनके अलावा, चौथे अंपायर के रूप में हमारे पास छह और भारतीय अंपायार है।' रवि आईसीसी के एलीट पैनल में एकमात्र भारतीय अंपायर है लेकिन मुंबई इंडियंस के लसिथ मलिंगा की बड़ी नोबाल को नहीं देख सके और विवादास्पद परिस्थितियों में बैंगलोर की टीम छह रन से मैच हार गई।
विज्ञापन


कोहली ने मैच के बाद इंडियन टी-20 लीग के अंपायरों को 'आंखें खुली' रखने की सलाह दी। रोहित शर्मा ने इस मुकाबले के दूसरे अंपायर सी नंदन की आलोचना की। खासबात यह है कि नंदन को दो साल पहले बीसीसीआई पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ भारतीय अंपायर चुना गया था। बीसीसीआई में अटकलें लगाई जा रही हैं कि रवि और नंदन का इंडियन टी-20 लीग के प्ले-ऑफ मैचों में इस्तेमाल नहीं किया जाएगा क्योकि मारियस इरास्मस और क्रिस गाफ्नेय जैसे अंतरराष्ट्रीय अंपायर मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासकों की समिति (सीओए) के साथ बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारी लंबे समय से भारतीय अंपायरों के घटते स्तर को लेकर चिंतित है, लेकिन उसका समाधान नहीं निकाल पा रहे है। उन्होंने कहा, ' हमारे पास जो 11 अंपायर है उसमें से केवल पांच ऐसे है जिन्हें अंतरराष्ट्रीय मैचों में अंपायरिंग की है। रवि के अलावा नंदन, शमशुद्दीन, अनिल चौधरी और नितिन मेनन हैं आईसीसी के अंतरराष्ट्रीय पैनल में हैं। अन्य छह अंपायर फिलहाल घरेलू मैचों में अंपायरिंग कर रहे है।'


उन्होंने कहा, ' मैच रेफरी मनु नायर के पास अपनी रिपोर्ट में रवि और नंदन के की गलतियों का उल्लेख करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। इस बात को मानना होगा कि उनकी जगह दूसरों को लेने से स्थिति और खराब होगी। इसलिए उन्हें सजा देने का सवाल ही नहीं उठता।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed