फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   bcci unaware about sachin and selectors talk

सचिन, सिलेक्टर में क्या बात हुई बोर्ड को नहीं पता

Wed, 28 Nov 2012 01:01 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 28 Nov 2012 01:01 PM IST
विज्ञापन
bcci unaware about sachin and selectors talk

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को सचिन के भविष्य को लेकर चयनकर्ता और उनके बीच क्या बात हुई इस बात की जानकारी नहीं है। इस संबंध में बीसीसीआई की ओर से संजय जगदल का कहना था मैं इस बात से अनभिज्ञ हूं कि चयनकर्ताओं और सचिन के बीच क्या बात हुई है। मीडिया में जरूर इस तरह की खबरें है कि सचिन और चीफ सलेक्टर संदीप पाटिल के बीच बात हुई है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि मीडिया में इस तरह खबरें है कि सचिन ने चीफ सलेक्टर से बात कर अपने भविष्य के बारे में खास तौर पर अपने रिटायरमेंट के बारे में बताया है। 39 वर्षीय सचिन जो पिछले 23 सालों से भारतीय क्रिकेट में अपना योगदान दे रहे है, इंग्लैंड से मुंबई टेस्ट हारने के बाद से उनके प्रदर्शन पर काफी सवाल उठाए जा रहे है।
विज्ञापन


मुंबई टेस्ट मैच में हार के बाद सचिन तेंदुलकर ने भारतीय क्रिकेट टीम के चयनकर्ताओं से बात की थी और हार और अपने परफार्मेंस पर दुख जाहिर किया था। एक निजी समाचार चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक सचिन ने चयनकर्ताओं को फोन कर कहा था कि हालिया मैचों में मेरा प्रदर्शन ठीक नहीं रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिन ने यह भी कहा था कि यदि चयनकर्ताओं को महसूस होता है कि उन्हें नहीं खेलना चाहिए तो वो उन्हें टीम से निकालने के लिए स्वतंत्र हैं। हालांकि अगले टेस्ट मैच के लिए सचिन को टीम में शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed