भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को BCCI ने अपने नए सालाना अनुबंध से बाहर कर दिया है, यहां तक कि उन्हें किसी भी ग्रेड में भी शामिल नहीं किया गया है। बोर्ड के इस कदम के बाद से धोनी के संन्यास लेने की अटकलें और तेज हो गई हैं और सोशल मीडिया पर भी लगातार लोगों के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।
2 of 5
धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक धोनी को इस बारे में पहले ही बता दिया गया था। रिपोर्ट के अनुसार सिलेक्शन समिति द्वारा कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट तैयार करने से पहले धोनी से बात किया गया था और उन्हें इस बात की जानकारी भी दी गई थी।
3 of 5
धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
दो बार के विश्व कप विजेता टीम के कप्तान, 38 वर्षीय धोनी ने पिछले छह महीने से कोई भी अंतरराष्ट्रिय क्रिकेट मैच नहीं खेला है। उन्होंने जुलाई 2019 में आखिरी बार इंग्लैंड में वर्ल्ड कप में भाग लिया था जहां सेमीफाइनल में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के हाथों हार मिली थी। उसके बाद से धोनी ने खुद को कई सीरीज के लिए अनुपलब्ध बताया था और किसी भी सीरीज में खेलने से मना कर दिया था।
4 of 5
एमएस धोनी हेयरस्टाइल
- फोटो : सोशल मीडिया
यही कारण था कि धोनी को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की सूची में जगह नहीं मिली। बीसीसीआई के एक अधिकारी के मुताबिक बोर्ड के शीर्ष पदाधिकारी ने धोनी को कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी करने से पहले ही बताया था कि उन्होंने सितम्बर से अब तक कोई भी मैच नहीं खेला है, ऐसे में नियमों के मुताबिक उन्हें लिस्ट में जगह नहीं दी जा सकती है।
गुरुवार को बीसीसीआई ने 27 खिलाड़ियों के साथ अपने सालाना अनुबंध की सूची जारी की जिसमें से धोनी को बाहर कर दिया गया और पांच नए खिलाड़ियों को मौका दिया गया।