फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   what BCCI to move supreme court?

तो अब क्या सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी बीसीसीआई?

Thu, 14 Apr 2016 03:24 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 14 Apr 2016 03:24 PM IST
विज्ञापन
what BCCI to move supreme court?

बांबे हाईकोर्ट ने बुधवार को एक अप्रत्याशित फैसले में 30 अप्रैल के बाद महाराष्ट्र में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) नौंवें संस्करण के खेले जाने वाले शेष 13 मैचों के आयोजन पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन


महाराष्ट्र इस बार भी सूखे की भीषण मार झेल रहा है और लोग बूंद-बूंद पानी को तरस गए हैं और इसी के चलते राज्य में मुंबई, पुणे और नागपुर में इन मैचों के आयोजन का लगातार विरोध हो रहा था। बांबे हाईकोर्ट एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए 30 अप्रैल के बाद इन तीनों जगहों पर मैच नहीं कराने का फैसला दिया है।
विज्ञापन


भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पास हालांकि बांबे हाईकोर्ट के इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने का विकल्प है। देखना यह होगा कि क्या बोर्ड वाकई सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगा? हालांकि हाल ही दिनों में बीसीसीआई को लेकर सुप्रीम कोर्ट के कड़े रुख के मद्देनजर उसके बांबे हाईकोर्ट के फैसले को पलटने की उम्मीद कम ही दिखाई देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


30 अप्रैल के बाद महाराष्ट्र में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 29 मई को खेले जाने वाले फाइनल सहित 13 मैच खेले जाने थे। मई में महाराष्ट्र के 3 शहरों नागपुर में 3, पुणे में 6 और मुंबई में फाइनल सहित 4 मैच खेले जाने वाले थे लेकिन अब इस पर पानी पड़ गया है।

बांबे हाईकोर्ट के इस फैसले से सबसे ज्यादा प्रभावित इस संस्करण में पहली बार शिरकत कर रही नई फ्रेंचाइजी राइजिंग पुणे सुपरजाइंटस (आरपीएस) और मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस होगी।

पुणे टीम ने इस फैसले पर महज इतना कहा कि वह इस लीग की नई टीम है और उससे इसका संतुलन गड़बड़ा जाएगा। अदालत के फैसले से किंग्स इलेवन पंजाब को बहुत फर्क नहीं पड़ेगा। किंग्स इलेवन अपने दूसरे ‘घर’ नागपुर की बजाय अपने घरेलू मैच अपने असली घर मोहाली में खेल लेगी। दरअसल किंग्स इलेवन के खिलाड़ी खुद को नागपुर की बजाय मोहाली में ज्यादा सहज महसूस करते हैं।


महाराष्ट्र से हटाए गए मैचों को आयोजित करने के लिए मैचों को मोहाली, कानपुर, इंदौर, रांची, अहमदाबाद और रायपुर के नाम चर्चा में जरूर है लेकिन ये नाम कयास से ज्यादा नहीं है। ऐसा इसलिए है क्योंकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का कोई भी अधिकारी इसको लेकर अपने पत्ते खोलने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed