फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI to host Asia Cup in the UAE in September tournament likely to feature India-Pakistan match know

Asia Cup 2025: एशिया कप में होगी भारत और पाकिस्तान की टक्कर, बीसीसीआई ने तटस्थ स्थल पर आयोजन के लिए जताई सहमति

Thu, 24 Jul 2025 04:45 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 24 Jul 2025 04:45 PM IST
सार

समाचार एजेंसी पीटीआई ने एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) से जुड़े सूत्र के हवाले से कहा, 'बीसीसीआई सितंबर में यूएई में एशिया कप की मेजबानी कर सकता है। टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान मैच होने की संभावना है।'

विज्ञापन
BCCI to host Asia Cup in the UAE in September tournament likely to feature India-Pakistan match know
एशिया कप - फोटो : ANI

विस्तार

इस साल एशिया कप का आयोजन होना है। हालांकि, अब तक इस टूर्नामेंट का कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है। इस बीच खबर आ रही है कि भारत और पाकिस्तान को एक ग्रुप में ही रखा जा सकता है। इसके अलावा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने तटस्थ स्थल पर टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए सहमति जताई है।
विज्ञापन


यूएई में हो सकता है आयोजन
समाचार एजेंसी पीटीआई ने एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) से जुड़े सूत्र के हवाले से कहा, 'बीसीसीआई सितंबर में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में एशिया कप की मेजबानी कर सकता है। टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान मैच होने की संभावना है।' वहीं, बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि कुछ ही दिनों में एशिया कप के संबंध में घोषणा की जाएगी। यह एसीसी की बैठक के बाद हुआ जिसमें सभी 25 सदस्य देशों ने आयोजन स्थल पर चर्चा के लिए भाग लिया था। बीसीसीआई का प्रतिनिधित्व उसके उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने वर्चुअली किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed