{"_id":"60cf82ee8ebc3ef89b657a6f","slug":"bcci-to-donate-10-crore-for-india-olympic-preparations-for-bound-athletes-ahead-of-tokyo-olympics","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरियादिली: ओलंपिक में खिलाड़ियों की तैयारी के लिए आगे आया बीसीसीआई, 10 करोड़ रुपये दान देने का किया वादा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दरियादिली: ओलंपिक में खिलाड़ियों की तैयारी के लिए आगे आया बीसीसीआई, 10 करोड़ रुपये दान देने का किया वादा
Sun, 20 Jun 2021 11:33 PM IST
ओम. प्रकाश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Sun, 20 Jun 2021 11:33 PM IST
सार
बीसीसीआई ने टोक्यो ओलंपिक में क्वालीफाई करने वाले भारतीय एथलीटों की तैयारियों और प्रशिक्षण के लिए 10 करोड़ रुपये देने का एलान किया है। ये फैसला बोर्ड की एक बैठक में लिया गया। इस मीटिंग में बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह भी मौजूद थे।
विज्ञापन
सौरव गांगुली और जय शाह
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड चाहता है कि ओलंपिक में भाग लेने वाले देश के खिलाड़ी खेलों के महाकुंभ में बेहतर प्रदर्शन करें। इसके लिेए बीसीसीआई ने रविवार को ओलंपिक के लिए जाने वाले एथलीटों के प्रशिक्षण और तैयारियों के लिए 10 करोड़ रुपये देने का वादा किया। बोर्ड ने ये फैसला एक बैठक के दौरान लिया जिसमें बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह भी शामिल थे।
विज्ञापन
बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, हां ये सत्य है कि बोर्ड ने ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की तैयारी और उनके प्रशिक्षण के लिए 10 करोड़ रुपये देने का एलान किया है। बोर्ड के सीनियर ऑफिसर के मुताबिक, इस फंड का उपयोग एथलीटों की तैयारी और अन्य आकस्मिक उद्देश्यों की पूर्ति के लिए किया जाएगा जिन्होंने टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है।
विज्ञापन
टोक्यो ओलंपिक की तैयारी कर रहे एथलीटों को बीसीसीआई ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उसे उम्मीद है कि इस बार भारतीय खिलाड़ी सबसे अच्छा प्रदर्शन करते हुए देश के लिए अधिक पदक जीतकर लाएंगे।
विज्ञापन
ग्रीष्म कालीन ओलंपिक खेलों का आयोजन जापान की राजधानी टोक्यो में 23 जुलाई 2021 से लेकर 8 अगस्त 2021 के बीच प्रस्तावित है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने खेलों के इस महाकुंभ में भाग लेने वाले देश के एथलीटों की हरसंभव मदद कर रहा है। उसी को देखते हुए बोर्ड ने 10 करोड़ रूपये दान करने का वाद किया है।
बोर्ड के सीनियर अधिकारी के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने हमेशा ओलंपिक खेलों के विकाश में मदद करने में विश्वास किया है। अधिकारी ने आगे कहा कि ये पहली बार नहीं है जब बोर्ड ओलंपिक में भाग लेने वाले एथलीटों को इतनी बड़ी धन राशि दान कर रहा है।