फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI to contribute 10-Litre 2000 Oxygen concentrators to boost India efforts in overcoming the COVID-19 pandemic 

कोरोना से जंग: बीसीसीआई ने बढ़ाया मदद का हाथ, दान किए 2000 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स

Mon, 24 May 2021 03:33 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 24 May 2021 03:33 PM IST
सार

  • कोरोना के खिलाई लड़ाई में बीसीसीआई ने बढ़ाया मदद का हाथ
  • बोर्ड ने दान किए 2000 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स
  • कोरोना के सक्रिय मामलों में आई गिरावट
  • पर नहीं थम रहा मौतों का सिलसिला

विज्ञापन
BCCI to contribute 10-Litre 2000 Oxygen concentrators to boost India efforts in overcoming the COVID-19 pandemic 
BCCI

विस्तार

पूरा देश इस समय कोरोना महामारी से जूझ रहा है। भारत में भले ही नए मामलों में गिरावट आई हो लेकिन मौत के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई में मदद का हाथ बढ़ाया है। बेशुमार दौलत वाली इस संस्था ने लोगों की मदद के लिए दो हजार ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स दान करने का एलान किया है। इस बात की जानकारी बीसीसीआई ने ट्वीट कर दी है। उन्होंने लिखा, 'कोरोना के खिलाफ जंग में और बीसीसीआई 10 लीटर वाले 2 हजार ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स दान कर रहा है।' बता दें कि इस मुश्किल समय में काफी क्रिकेटर्स अपनी तरफ से हरसंभव मदद कर रहे हैं। इसमें विराट कोहली, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, सचिन तेंदुलकर, हनुमा विहारी जैसे बड़े नाम शामिल हैं। 

विज्ञापन

 


मेडिकल और हेल्थकेयर सेक्टर ने बड़ी भूमिका निभाई- सौरव गांगुली
बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि, 'बीसीसीआई जानता है कि मेडिकल और हेल्थकेयर सेक्टर ने कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में बड़ी भूमिका निभाई है। वे सच में हमारे फ्रंटलाइन वॉरियर्स रहे हैं और उन्होंने हमें बचाने में काफी मेहनत की है। बोर्ड हमेशा स्वास्थ्य और सुरक्षा को सर्वोपरि रखता है। ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स की मदद से इस बीमारी से जूझ रहे लोगों की काफी मदद होगी और वे तेजी से स्वस्थ होंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन


इस सामूहिक लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं- जय शाह
वहीं, सचिव जय शाह ने कहा, 'हम कोरोना महामारी के खिलाफ इस सामूहिक लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। इस संकट की घड़ी में बीसीसीआई चिकित्सा उपकरणों की सख्त जरूरत को समझता है और उम्मीद करता है कि उसके इस प्रयास से देश भर में पैदा हुई ऑक्सीजन की मांग-आपूर्ति के अंतर को कम करने में मदद मिलेगी। हम सभी बहुत कुछ कर चुके हैं, लेकिन मुझे विश्वास है कि अब हम स्थिति पर काबू पा सकते हैं, क्योंकि टीकाकरण अभियान चल रहा है। मैं सभी पात्र लोगों से वैक्सीन लगवाने का आग्रह करता हूं।'

कोरोना राहत कार्यों से जुड़े पांड्या ब्रदर्स

भारतीय क्रिकेट के पांड्या ब्रदर्स हार्दिक और क्रुणाल फिर से कोरोना महामारी से जूझ रहे लोगों की मदद कर रहे हैं और संबंधित केंद्रों को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स भेज रहे हैं। क्रुणाल ने तस्वीर के साथ ट्वीट किया, 'आक्सीजन सांद्रक की नई खेप को हर किसी के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थनाओं के साथ कोविड केंद्रों में भेजा जा रहा है।'

हार्दिक ने भी सोशल मीडिया पर कहा कि मिलकर इस महामारी के खिलाफ जंग को जीता जा सकता है। हार्दिक ने कहा, 'हम एक कठिन लड़ाई लड़ रहे हैं और मिलकर हम इसे जीत सकते हैं।' इस महीने के शुरू में हार्दिक ने घोषणा की थी कि उनके भाई क्रुणाल सहित उनका पूरा परिवार देश के ग्रामीण क्षेत्रों में महामारी से लड़ने के लिए 200 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स दान करेंगे।
 

सक्रिय मामलों में आई गिरावट

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में एक बार फिर सक्रिय मामलों का ग्राफ नीचे आ रहा है। राहत की बात ये है कि पिछले 24 घंटे में 3,02,544 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं। इसके साथ ही देश में अब तक 2,37,28,011 मरीज कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब हुए हैं। रोजाना के आधार पर दर्ज होने वाले नए कोरोना केसों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों संख्या अधिक है, जिससे सक्रिय मामलों में गिरावट आई है। फिलहाल, देश में 27,20,716 सक्रिय मामले हैं।

नहीं थम रहा मौतों का सिलसिला
देश में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। देश में बीते 24 घंटे में 4,454 ने संक्रमण से दम तोड़ दिया था। इसके साथ ही कोविड से मरने वालों की संख्या 3,03,720 पहुंच गई। बता दें कि देश में पिछले करीब 10 दिन से अधिक समय से हर रोज कोरोना से 4 हजार से अधिक लोगों की मौत होने का सिलसिला जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed