IPLस्पॉट फिक्सिंग में मुंबई का क्रिकेटर सस्पेंड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग भारतीय क्रिकेट में एक बार फिर भूचाल ला दिया है। बीसीसीआई ने मुंबई के एक क्रिकेटर को फिक्सिंग की पेशकश करने के आरोप में सस्पेंड किया है। इस क्रिकेटर ने इस बार आईपीएल से पहले राजस्थान रॉयल्स के एक क्रिकेटर को फिक्सिंग की पेशकश की थी।
खेल सूत्रों के मुताबिक, राजस्थान रॉयल्स के क्रिकेटर प्रवीण ताम्बे ने आरोप लगाया है कि मुंबई घरेलू क्रिकेट के एक क्रिकेटर ने उन्हें फिक्सिंग का ऑफर दिया था। बताया जा रहा है इस खिलाड़ी का नाम हिकेन शाह हैं।
जानिए कौन है हिकेन शाह
बीसीसीआई ने आरोपी क्रिकेटर हिकेन शाह के मामले की पूरी रिपोर्ट अनुशासन समिति को भी सौंपने वाली है। दिलचस्प बात यह है कि यह फैसला सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित लोढ़ा कमेटी की रिपोर्ट पेश होने से एक दिन पहले लिया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट ने 2013 के आईपीएल फिक्सिंग मामले में फैसले से पहले लोढ़ा कमेटी गठित की थी जो आईपीएल फिक्सिंग के दोषियों को दी जाने वाली सजा पर अपनी संस्तुति देगी।
मुंबई का क्रिकेटर हिकेन शाह बाएं हाथ के बल्लेबाज और लेग ब्रेक गेंदबाज हैं। जो 2006 से घरेलू क्रिकेट खेलता है। हिकेन रणजी क्रिकेट भी खेलता है।