फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   bcci sound under 19 team for asia cup, rana to lead the side 

एशिया कप के लिए अंडर-19 टीम घोषित, हिमांशु राणा होंगे कप्तान 

Mon, 16 Oct 2017 02:28 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Mon, 16 Oct 2017 02:28 PM IST
विज्ञापन
bcci sound under 19 team for asia cup, rana to lead the side 
हिमांशु राना - फोटो : bcci
बीसीसीआई ने आगामी एशिया के कप के लिए अंडर-19 टीम की घोषणा कर दी है। टूर्नामेंट मलेशिया में 9 से 20 नवंबर तक खेला जाएगा। तीसरा अंडर-19 एशिया कप भारत ने श्रीलंका में जीता था। लिहाजा इस चौथे एशिया कप में टीम इंडिया अपने खिताब का बचाव करने उतरेगी।  टीम के कोच पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ हैं। द्रविड़ भारतीय ए टीम के भी कोच हैं।  
विज्ञापन


पिछले साल की तरह इस साल भी टूर्नामेंट में 8 टीमें भाग लेंगी। भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका के अलावा हांगकांग तथा नेपाल की टीमें भाग ले रही हैं। अन्य दो टीमों पर फैसला अभी होना बाकी है। 
विज्ञापन


टीम इंडिया की कमान हिमांशु राणा को सौंपी गई है। पिछली बार  राणा ने टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाए थे। अभिषेक शर्मा को उप कप्तान बनाया गया है। पहले एशिया कप बेंगलुरू में खेला जाना था। लेकिन पाकिस्तान ने भारतीय सरजमीं पर खेलने से मना कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम इंडिया के अन्य सदस्यों में अथर्व तैद, मनजोत कालरा, सलमान खान, अनुज रावत, हार्विक देसाई, रियान पराग, अंकुल रॉय, शिवा सिंह, तनुष कोटियान, दर्शन  नालकंडे, विवेकानंद तिवारी, आदित्य ठाकरे, मनदीप सिंह शामिल हैं।




 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed