{"_id":"0e4c69b4-ca2e-11e2-9e8a-d4ae52bc57c2","slug":"bcci-should-be-under-the-ministry-of-sports","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बीसीसीआई को खेल मंत्रालय के अधीन किया जाए'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'बीसीसीआई को खेल मंत्रालय के अधीन किया जाए'
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2013 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसीसीआई व उसके द्वारा आयोजित की जाने वाली क्रिकेट प्रतियोगिताओं एवं आईपीएल को केंद्रीय खेल मंत्रालय के अधीन किए जाने की मांग को लेकर याचिका दायर की गई है।
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार, बीसीसीआई व दिल्ली सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
मुख्य न्यायाधीश डी. मुरूगेसन व न्यायमूर्ति जयंत नाथ की खंडपीठ ने कहा कि क्यों न याचिका विचारार्थ स्वीकारकर ली जाए। अदालत ने मामले पर सुनवाई 14 अगस्त तय की है।
विज्ञापन
अदालत ने यह नोटिस एसोसिएशन फॉर सोशल एंड ह्यूमिनीटेरियन अफेयर्स संस्था द्वारा दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए जारी किए।
याची ने अदालत से आग्रह किया है कि बीसीसीआई को खेल मंत्रालय के अधीन करते हुए इसे नेशनल स्पोर्ट्स फेडरेशन घोषित कर देना चाहिए, जिससे आईपीएल जैसे खेल पर भी मंत्रालय का नियंत्रण हो सके।
विज्ञापन
याची ने कहा कि आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले ने बीसीसीआई के प्रबंधन पर विश्वास खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि क्रिकेट में माफिया पैसा लगा रहे हैं।
क्रिकेट के माध्यम से माफिया द्वारा कमाया गया यह पैसा आतंकी गतिविधियों में प्रयोग किया जा रहा है। वर्ष 2003 में दाऊद व उसके साथी इकबाल कासकर के नाम भी मैच फिक्सिंग में सामने आ चुके हैं।
इतना ही नहीं इस तरह के मामलों को रोकने के लिए एक न्यायिक कमेटी भी गठित की जाए ताकि इस दिशा में कठोर कानून बनाया जा सके।