IND vs BAN: अभ्यास सत्र के दौरान गेंदबाजी कोच मोर्कल को हिंदी सिखाते दिखे सूर्यकुमार, देखें मजेदार वीडियो
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम इंडिया के अभ्यास सत्र का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जिसमें कप्तान सूर्यकुमार यादव गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल को हिंदी सिखाते नजर आए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
📍 Delhi
— BCCI (@BCCI) October 9, 2024
Heading into the 2nd #INDvBAN T20I with energy, excitement and some banter 😃#TeamIndia | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/dUyk2W0DE8
भारतीय टी20 कप्तान ने इससे पहले शुरुआती टी20 मुकाबले में टीम के ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर के भी मजे लिए थे। ग्वालियर में खेले पहले मैच के दौरान सूर्यकुमार ने नेट्स पर अभ्यास कर रहे वाशिंगटन को चिढ़ाना शुरू किया था और 2021 में ऐतिहासिक गाबा टेस्ट को लेकर उनके मजे लिए थे।
ऋषभ पंत, अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह जैसे प्रमुख खिलाड़ियों को विश्राम दिए जाने के बावजूद भारतीय टीम ने ग्वालियर में पहले मैच में जिस तरह से शुरू से लेकर आखिर तक अपना दबदबा बनाए रखा उससे सीमित ओवरों की क्रिकेट में उसकी मजबूत बेंच स्ट्रेंथ का पता चलता है। वहीं, भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन इस मैच में अपनी चमक बिखेरने के लिए आतुर होंगे। उन्होंने 2015 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था लेकिन प्रदर्शन में निरंतरता नहीं होने के कारण वह अंदर बाहर होते रहे।