फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI set to bar state units from direct cricketing tie-up with foreign boards, Know whole matter

BCCI: राज्य इकाइयों के विदेशी क्रिकेट बोर्ड से सीधे गठजोड़ करने पर रोक लगा सकता है बीसीसीआई, जानें पूरा मामला

Wed, 13 Mar 2024 01:37 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 13 Mar 2024 01:37 PM IST
सार

नेपाल की टीम इस साल जून में अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले भारत के दौरे पर आ सकती है।

विज्ञापन
BCCI set to bar state units from direct cricketing tie-up with foreign boards, Know whole matter
जय शाह, रोजर बिन्नी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अभ्यास शिविर आयोजित करने और प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए राज्य इकाइयों के सीधे विदेशी क्रिकेट बोर्ड से गठजोड़ करने पर रोक लगाने की तैयारी में है। बोर्ड चाहता है कि राज्य इकाइयां इस तरह के किसी भी प्रस्ताव पर उसके माध्यम से आगे बढ़ें। इस मामले में 18 मार्च को होने वाली बीसीसीआई की शीर्ष परिषद की बैठक में फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन


कई राज्य इकाइयां विदेशी बोर्ड से संपर्क साध रही थीं
बीसीसीआई को यह फैसला करने के लिए इसलिए मजबूर होना पड़ रहा है क्योंकि दिल्ली और पुडुचेरी सहित कई राज्य इकाइयों ने विदेशी क्रिकेट बोर्ड विशेषकर एसोसिएट देशों से अपनी टीम की मेजबानी करने के लिए बातचीत की है। इस बात की पुष्टि की जा सकती है कि दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ को नेपाल क्रिकेट बोर्ड की तरफ से प्रस्ताव मिला है।
विज्ञापन


बीसीसीआई के जरिए हो बातचीत
बीसीसीआई के सूत्र ने कहा, 'राज्य इकाइयां निश्चित तौर पर क्रिकेट संबंधी गतिविधियों के लिए विदेशी क्रिकेट बोर्ड से गठजोड़ कर सकती हैं लेकिन इस तरह की साझेदारी बीसीसीआई के जरिए होनी चाहिए क्योंकि वह मूल संस्था है। सभी प्रस्ताव बीसीसीआई के जरिए आगे बढ़ाए जाने चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन


नेपाल की टीम भारत का दौरा कर सकती है
शीर्ष परिषद की आगामी बैठक में क्रिकेट मैचों के आयोजन के लिए राज्य इकाइयों का विदेशी बोर्ड के साथ गठजोड़ पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद बीसीसीआई इस पर फैसला करने का अधिकार अपने हाथ में ले लेगा। नेपाल की टीम इस साल जून में अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले भारत के दौरे पर आ सकती है।

नेपाल क्रिकेट बोर्ड के साथ जय शाह की बैठक
नेपाल क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों ने पिछले महीने बीसीसीआई सचिव जय शाह के साथ बैठक की थी। बीसीसीआई इससे पहले भी एसोसिएट देशों की मदद करता रहा है। एक समय अफगानिस्तान ने भारत को अपना घरेलू स्थल बनाया था। उसने तब देहरादून और ग्रेटर नोएडा में अभ्यास करने के अलावा मैच भी खेले थे।


एसोसिएट देश पूर्ण सदस्य देशों से मांग रहे मदद
एसोसिएट देश मदद के लिए केवल भारत ही नहीं बल्कि अन्य पूर्णकालिक सदस्य देशों से भी संपर्क कर रहे हैं। बुधवार को ही श्रीलंका क्रिकेट ने जापान क्रिकेट संघ के साथ समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत श्रीलंका जापान में क्रिकेट को आगे बढ़ाने में मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed