फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI seeks appeal against james Anderson

BCCI ने की एंडरसन को दोषमुक्त किए जाने के खिलाफ ICC से अपील

Tue, 05 Aug 2014 05:26 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 05 Aug 2014 05:26 PM IST
विज्ञापन
BCCI seeks appeal against james Anderson
रवींद्र जडेजा को गाली देने और धक्का मारने के आरोपी इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को दोषमुक्त किए जाने के फैसले के खिलाफ बीसीसीआई ने अपील करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के सीईओ डेव रिचर्डसन से एंडरसन पर दिए गए गॉर्डन लुईस के फैसले के खिलाफ अपील करने के लिए कहा है।
विज्ञापन


तथ्यों के अभाव में भारतीय आलराउंडर रवींद्र जडेजा और एंडरसन को न्यायिक आयुक्त लुईस ने निर्दोष ठहराया था लेकिन इस फैसले के खिलाफ अपील करने या नहीं करने का फैसला पूरी तरह से रिचर्डसन पर निर्भर था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ICC के CEO के पास 6 दिन का समय

BCCI seeks appeal against james Anderson
आईसीसी सीईओ के पास इस मामले में आए फैसले के खिलाफ अपील करने के लिए 5 से 6 दिन का समय है।

जेम्स एंडरसन पर रवींद्र जडेजा के साथ ट्रेंटब्रिज टेस्ट के दौरान गाली गलौज करने और धक्का मुक्की करने के लिए लेवल 3 का मामला दर्ज किया गया था लेकिन गॉर्डन ने जडेजा और एंडरसन दोनों को मामले में तथ्य नहीं होने के बाद दोषमुक्त कर दिया था।

न्यायिक आयुक्त के निर्णय को चुनौती संबंधित खिलाड़ी या आईसीसी के मुख्य कार्यकारी दे सकते हैं। इस मामले में लिखित फैसला आने के 7 दिनों के भीतर आईसीसी के कानूनी मामलों के प्रमुख को अपील करनी होती है।

नए सिरे से हो सकती है विवाद की सुनवाई

BCCI seeks appeal against james Anderson
आईसीसी का अनुशासनात्मक आयोग इस मामले की सुनवाई शुरुआत से करेगा और उसके पास फिर पहले से तय फैसले या सजा को घटाने-बढ़ाने या उसमें सुधार करने का पूरा अधिकार होगा।

अपील का नोटिस मिलने के बाद कानूनी मामलों के प्रमुख को 48 घंटों के भीतर जांच दल का गठन करना होगा क्योंकि यह मामला भारत और इंग्लैंड के बीच का है तो आठ पूर्ण सदस्यीय देशों में अन्य 3 सदस्य देशों को पैनल में शामिल किया जाना होगा।

इस जांच दल का गठन होने के 30 दिनों के भीतर सुनवाई होगी और प्रक्रिया पूरी होने के बाद इस पर अंतिम फैसला आएगा। आईसीसी के अध्यक्ष एन श्रीनिवासन ने मामले से खुद को अलग रखने का संकेत दिया था।

इसके बाद दक्षिण अफ्रीकी विकेटकीपर रिचर्डसन को इस मामले पर नजर रखने का काम सौंपा गया है। इस मामले में कोई भी ऑडियो या वीडियो साक्ष्य उपलब्ध नहीं है।

जडेजा ने ट्रेंटब्रिज ग्राउंड और ड्रेसिंग रूम के बीच कोरिडोर में एंडरसन द्वारा धक्का दिए जाने का आरोप लगाया था लेकिन ड्रेसिंग रूम के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे उस समय काम नहीं कर रहे थे।

गॉर्डन ने अपने फैसले में कहा था कि इस मामले में एक ही तटस्थ प्रत्यक्षदर्शी था जिसने उस दौरान कुछ अधिक नहीं देखा। इसके बाद दोनों खिलाड़ियों को साक्ष्य के अभाव में छोड़ दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed