फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI Secretary Jay Shah said 30 crore fans watched World Cup final on TV record made on digital platform also

World Cup Final: 30 करोड़ प्रशंसकों ने टीवी पर देखा था विश्व कप का फाइनल, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी बना रिकॉर्ड

Thu, 23 Nov 2023 11:44 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 23 Nov 2023 11:44 PM IST
सार

भारतीय टीम विश्व कप के फाइनल में लगातार 10 मैच जीतकर पहुंची थी। वह ट्रॉफी उठाने की प्रबल दावेदार थी, लेकिन टीम अंतिम बाधा को पार नहीं कर सकी। ऑस्ट्रेलिया ने छठी बार विश्व कप जीत लिया। वह 1987, 1999, 2003, 2007 और 2015 में भी चैंपियन बना था।

विज्ञापन
BCCI Secretary Jay Shah said 30 crore fans watched World Cup final on TV record made on digital platform also
रोहित शर्मा और पैट कमिंस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार गई थी। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 19 नवंबर को खेले गए मुकाबले में कंगारू टीम ने उसे छह विकेट से हरा दिया था। इस हार के बाद भारतीय टीम का तीसरी बार विश्व कप जीतने का सपना टूट गया। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने बताया कि इस मुकाबले को टीवी पर 30 करोड़ लोगों ने देखा। यह भारतीय टेलीविजन इतिहास में किसी भी तरह का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला कार्यक्रम बन गया।
विज्ञापन


भारतीय टीम विश्व कप के फाइनल में लगातार 10 मैच जीतकर पहुंची थी। वह ट्रॉफी उठाने की प्रबल दावेदार थी, लेकिन टीम अंतिम बाधा को पार नहीं कर सकी। ऑस्ट्रेलिया ने छठी बार विश्व कप जीत लिया। वह 1987, 1999, 2003, 2007 और 2015 में भी चैंपियन बना था। कुल 51.8 करोड़ भारतीयों ने विश्व कप को टीवी पर देखा।
विज्ञापन


जय शाह ने क्या बताया?
जय शाह ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, ''30 करोड़ प्रशंसकों ने टीवी पर क्रिकेट विश्व कप 2023 का फाइनल देखा, जिससे यह भारतीय टेलीविजन इतिहास में किसी भी तरह का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला कार्यक्रम बन गया। पीक टीवी कॉनकरेंसी भी 13 करोड़ की ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंच गई। पीक डिजिटल कॉनकरेंसी 5.9 करोड़ थी, जो एक विश्व रिकॉर्ड भी है।''
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed