फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI Secretary Jay Shah Announces Prizes for Indian Under19 Players and Support Staffs after Indian Team becomes World Champion| Sourav Ganguly

U19 World Cup: भारतीय खिलाड़ियों पर इनामों की बारिश, हर एक खिलाड़ी को मिलेंगे इतने रुपये

Sun, 06 Feb 2022 06:20 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 06 Feb 2022 06:20 AM IST
सार

जय शाह ने अपने ट्वीट में बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और बीसीसीआई को भी टैग किया है। भारतीय टीम के साथ इस टूर्नामेंट के लिए नेशनल क्रिकेट अके़डमी के डायरेक्टर वीवीएस लक्ष्मण भी गए थे।

विज्ञापन
BCCI Secretary Jay Shah Announces Prizes for Indian Under19 Players and Support Staffs after Indian Team becomes World Champion| Sourav Ganguly
भारत पांचवीं बार चैंपियन बना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टीम ने अंडर-19 विश्व कप में कमाल करते हुए इंग्लैंड को फाइनल में चार विकेट से हरा दिया। इस जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों पर इनाम की बारिश हुई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने खुद इनामों की घोषणा की। 
विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट के जरिए इसकी घोषणा करते हुए लिखा- मुझे अंडर-19 विश्व कप में भारतीय दल के लिए के इनाम की घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है। भारतीय खिलाड़ियों के अनुकरणीय प्रदर्शन के लिए प्रति खिलाड़ी 40 लाख और प्रति सहयोगी स्टाफ 25 लाख रुपये दिए जाएंगे। आपने भारत के ध्वज को गौरवान्वित किया है।
विज्ञापन


जय शाह ने अपने ट्वीट में बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और बीसीसीआई को भी टैग किया है। भारतीय टीम के साथ इस टूर्नामेंट के लिए नेशनल क्रिकेट अके़डमी के डायरेक्टर वीवीएस लक्ष्मण भी गए थे। उन्होंने भी मुख्य कोच ऋषिकेश कानितकर के साथ भारतीय खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




फाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम 44.5 ओवर में 189 रन पर ऑलआउट हो गई। जेम्स रियू ने सबसे ज्यादा 95 रन बनाए। वहीं, भारत की ओर से राज बावा ने पांच और रवि कुमार ने चार विकेट झटके। 

जवाब में भारत ने 47.4 ओवर में छह विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत की ओर से निशांत सिंधू 50 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, शेख रशीद ने भी 50 रन की पारी खेली। दिनेश बाना ने 48वें ओवर में लगातार दो छक्के लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed