फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI secretary Devajit Saikia hoped that the Indian women's team breaks World Cup jinx

BCCI: सैकिया को महिला टीम के वनडे विश्व कप जीतने की उम्मीद, उद्घाटन समारोह में जुबिन को दी जाएगी श्रद्धांजलि

Sun, 21 Sep 2025 07:02 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 21 Sep 2025 07:02 PM IST
सार

भारत ने अभी तक महिला विश्व कप नहीं जीता है लेकिन इस बार उसे ट्रॉफी जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

विज्ञापन
BCCI secretary Devajit Saikia hoped that the Indian women's team breaks World Cup jinx
देवजीत सैकिया - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया को उम्मीद है कि भारतीय टीम वनडे विश्व कप में जीत हासिल कर आईसीसी खिताब जीतने के सूखे को समाप्त करेगी। महिला विश्व कप का आयोजन 30 सितंबर से हो रहा है और इसके मुकाबले भारत और श्रीलंका में खेले जाएंगे। पहले मैच में भारत और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने होंगी और ये मुकाबला गुवाहाटी में खेला जाएगा। 
विज्ञापन

भारत ने अब तक नहीं जीता महिला विश्व कप
भारत ने अभी तक महिला विश्व कप नहीं जीता है लेकिन इस बार उसे ट्रॉफी जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। सैकिया ने कहा, अतीत में गुवाहाटी में आईसीसी पुरुष विश्व कप के अभ्यास मैच आयोजित किए जाते थे। पहली बार आईसीसी महिला विश्व कप गुवाहाटी से शुरू होगा। उद्घाटन मैच भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। विश्व कप के मैच भारत के साथ-साथ श्रीलंका में भी हो रहे हैं, इसलिए हर कोई हमारी भारतीय टीम का समर्थन कर रहा है। भारतीय टीम ने हाल में इंग्लैंड में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था जो बड़ी उपलब्धि है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम अब परिपक्व हो चुकी है और मुझे यकीन है कि वे आगामी विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करके खिताब का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म करने में सफल रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

40 मिनट तक जुबिन को समर्पित होगा उद्घाटन समारोह
बीसीसीआई सचिव ने बताया कि महिला विश्व कप के पहले मैच से पूर्व उद्घाटन समारोह के 40 मिनट भारतीय गायक जुबिन गर्ग को समर्पित होंगे, जिनका शुक्रवार को सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान घायल होने के बाद निधन हो गया था। वह 52 वर्ष के थे। सैकिया ने कहा कि असम क्रिकेट संघ और बीसीसीआई गायक को श्रद्धांजलि देने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। सैकिया ने कहा,  यह जुबिन की याद में 40 मिनट का कार्यक्रम होगा और संभवतः क्रिकेट जगत की ओर से उन्हें दी जाने वाली सबसे बड़ी श्रद्धांजलि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed