फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI's advisory To state borad do not permit players to participate in ijpl

बीसीसीआई ने नहीं दी खिलाड़ियों को इस टी-20 लीग में भाग लेने की मंजूरी  

Mon, 11 Sep 2017 10:19 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Mon, 11 Sep 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
BCCI's advisory To state borad do not permit players to participate in ijpl
बीसीसीआई - फोटो : gg
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपने संबद्धित इकाइयों को लिखा है कि उनके पंजीकृत खिलाड़ियों को दुबई में 19 से 29 सितंबर तक होने वाली इंडियन जूनियर प्लेयर्स लीग (आईजेपीएल) में नहीं खेलना चाहिए। इस टूर्नामेंट को बोर्ड की मंजूरी नहीं है।
विज्ञापन


इस संबंध में बीसीसीआई के कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी ने पत्र लिखा है। इस लीग के आयोजन की घोषणा हाल में की गई थी जिसके मैचों को लेकर माना जा रहा है कि ये दुबई स्थित आईसीसी एकेडमी ग्राउंड में आयोजित किए जाएंगे। 
विज्ञापन


हाल ही में इस टूर्नामेंट से जुड़े कार्यक्रम में आयोजकों ने विभिन्न प्रायोजकों के साथ आईसीसी के लोगो का भी इस्तेमाल किया था। बीसीसीआई द्वारा जारी पत्र में कहा गया, कि हमारा ध्यान ‘इंडियन जूनियर प्लेयर्स लीग’ और ‘इंडियन जूनियर प्रीमियर लीग’ की तरफ आर्किषत किया गया। कृपया ध्यान दें कि इन दोनों प्रतियोगिताओं को बीसीसीआई से मंजूरी प्राप्त नहीं है। आप से निवेदन है कि अपनी इकाइयों से पंजीकृत खिलाडियों को सुझाव दें कि वे इन टूर्नामेंट से न जुड़ें।’
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed