फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI Review Meeting: Virat Kohli workload management plan for IPL was rejected by BCCI in 2019, now same path

BCCI: कोहली के वर्कलोड मैनेजमेंट के प्लान को बोर्ड ने 2019 में किया गया था खारिज, अब उसी राह पर चल दिए

Mon, 02 Jan 2023 10:50 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 02 Jan 2023 10:50 AM IST
सार

वनडे वर्ल्ड कप को देखते हुए खिलाड़ियों के वर्कलोड मैनेजमेंट पर काफी चर्चाएं हुईं। इस मीटिंग में फैसला लिया गया कि कुछ अहम खिलाड़ियों को आईपीएल 2023 में आराम दिया जा सकता है।

विज्ञापन
BCCI Review Meeting: Virat Kohli workload management plan for IPL was rejected by BCCI in 2019, now same path
कोहली; कोच द्रविड़ के साथ कप्तान रोहित - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रविवार को बैठक की। इस मीटिंग में बोर्ड के तमाम बड़े अधिकारी शामिल हुए। इनमें बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी, सचिव जय शाह, कप्तान रोहित शर्मा, हेड कोच राहुल द्रविड़, नेशनल क्रिकेट एकेडमी के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण और चयन समिति के पूर्व अध्यक्ष चेतन शर्मा शामिल हैं। इस मीटिंग में तमाम बड़े फैसले लिए गए। हालांकि, सबका मुख्य मकसद 2023 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों को लेकर था। 
विज्ञापन

मीटिंग में वर्कलोड मैनेजमेंट पर काफी बातें हुईं

वनडे वर्ल्ड कप को देखते हुए खिलाड़ियों के वर्कलोड मैनेजमेंट पर काफी चर्चाएं हुईं। इस मीटिंग में फैसला लिया गया कि कुछ अहम खिलाड़ियों को आईपीएल 2023 में आराम दिया जा सकता है। भारत के कई अहम खिलाड़ी चोट से परेशान हैं। ऐसे में आईपीएल में खेलने का दबाव खिलाड़ियों के मेंटल और फीजिकल हेल्थ को और प्रभावित करता है। हालांकि, बीसीसीआई ने इस मामले में संज्ञान लिया है।

BCCI New president: Roger Binny Elected BCCI President at 91st Annual  General Meeting
बीसीसीआई सचिव जय शाह, अध्यक्ष रोजर बिन्नी और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला
विज्ञापन
विज्ञापन

2022 में चोट से जूझते रहे काफी भारतीय खिलाड़ी

भारत के कई अहम खिलाड़ी 2022 में चोट से जूझते रहे हैं। ऐसे में इस मीटिंग में चोट को लेकर काफी चर्चा हुई। बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत की हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने बड़े खिलाड़ियों के चोटिल होने पर बात की थी। उन्होंने कहा था कि खिलाड़ी फिट होने के बावजूद बार-बार चोटिल क्यों रहे हैं। साथ ही एनसीए की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए थे। इन सभी मुद्दों पर बातचीत हुई।
विज्ञापन

अहम खिलाड़ियों को आईपीएल से दूर रखा जाएगा

इस पर बीसीसीआई ने हल निकाला कि अहम खिलाड़ियों के अगर चोटिल होने की संभावना है तो उन्हें आईपीएल से दूर रखा जाएगा। साथ ही 20 खिलाड़ियों का पूल बनाया गया है, जिनके बीच से वनडे विश्व कप की टीम चुनी जाएगी। साथ ही एनसीए और आईपीएल फ्रेंचाइजी मिलकर उन खिलाड़ियों के फिटनेस को मॉनिटर करेगी। अगर एनसीए को लगता है कि वह खिलाड़ी चोटिल हो सकता है तो उसे आईपीएल खेलने से रोक जाएगा। यह 20 खिलाड़ियों के उस पूल में से होगा।

Lack of Hot Food After Practice Forces Indian Players to Order Online:  Report

2019 में कोहली ने उठाया था यह मुद्दा

ऐसा पहली बार नहीं है कि बीसीसीआई के सामने आईपीएल और चोट से जुड़ा प्रस्ताव आया है। यही प्रस्ताव 2019 में तब कप्तान रहे विराट कोहली ने बीसीसीआई के सामने रखा था। कोहली ने बीसीसीआई से कुछ अहम खिलाड़ियों के वर्कलोड को देखते हुए 2019 वर्ल्ड कप से पहले उन्हें मैनेज करने कहा था। हालांकि, बीसीसीआई ने यह लागू चार साल बाद किया है।

कोहली ने वर्कलोड मैनेजमेंट को लेकर तीन साल पहले क्या कहा था?

विराट कोहली ने आईपीएल 2019 शुरू होने से पहले कहा था- वर्ल्ड कप हर चाल साल पर आता है और हम आईपीएल हर साल खेलते हैं। ऐसे में कुछ अहम खिलाड़ियों के मेंटल और फीजिकल हेल्थ पर ध्यान देना चाहिए। तब बीसीसीआई ने इन बातों को खारिज कर दिया था और ध्यान नहीं दिया था। इसका अंजाम यह हुआ कि भारतीय टीम को 2019 वनडे वर्ल्ड कप, 2021 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप, 2021 टी20 वर्ल्ड कप और 2022 टी20 वर्ल्ड कप में हार का सामना करना पड़ा। 

Virat Kohli Describes Current Indian Team As
2019 वर्ल्ड कप के दौरान टीम इंडिया

बीसीसीआई के फैसले से क्या खिलाड़ियों से दबाव हटेगा?

चोट की वजह से इस साल रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह जैसे कुछ अहम खिलाड़ी नहीं खेले, जबकि यह दोनों आईपीएल 2022 में अपनी-अपनी टीमों का हिस्सा थे। वहीं, 2021 टी20 वर्ल्ड कप में हार्दिक पांड्या चोट की वजह से गेंदबाजी नहीं कर पाए थे। ऐसे में वर्कलोड मैनेजमेंट का हल निकालना बेहद जरूरी था। अब बीसीसीआई ने इस पर एक्शन लेकर जरूर खिलाड़ियों पर से दबाव हटाया है, लेकिन यह देखने वाली बात होगी कि फ्रेंचाइजी कैसे इसके लिए तैयार होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed