{"_id":"5c7a2936bdec224df422eee0","slug":"bcci-releases-special-india-jersey-to-welcome-iaf-pilot-abhinandan-varthaman-s-return-to-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांबाज अभिनंदन को भारतीय टीम का सलाम, जारी की उनके नाम की जर्सी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जांबाज अभिनंदन को भारतीय टीम का सलाम, जारी की उनके नाम की जर्सी
Sat, 02 Mar 2019 12:26 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 02 Mar 2019 12:26 PM IST
विज्ञापन
भारत मां के वीर सपूत विंग कमांडर अभिनंदन को भारतीय क्रिकेट टीम ने सलाम किया है। विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान शुक्रवार रात पाकिस्तान से सकुशल लौट आए। इस मौके पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम इंडिया की जर्सी वाली एक तस्वीर जारी की। इस पर विंग कमांडर अभिनंदन और नंबर 1 लिखा है। बीसीसीआई ने ऐसी जर्सी अभिनंदन के सम्मान में जारी की है।
विज्ञापन
#WelcomeHomeAbhinandan You rule the skies and you rule our hearts. Your courage and dignity will inspire generations to come 🇮🇳 #TeamIndia pic.twitter.com/PbG385LUsE
— BCCI (@BCCI) March 1, 2019विज्ञापन
शुक्रवार को ही विश्व कप के मद्देनजर भारतीय क्रिकेट टीम की नई जर्सी लॉन्च हुई है। इसी दौरान भारतीय टीम ने अभिनंदन के नाम की भी जर्सी रीलिज की। अभिनंदन को 1 नंबर की जर्सी दी गई है। यानी उन्हें सभी खिलाड़ियों से ऊपर की प्राथमिकता दी गई है। अब टीम इंडिया में किसी भी खिलाड़ी को नंबर 1 की जर्सी नहीं दी जाएगी, क्योंकि अब वह अभिनंदन के नाम पर है।
विज्ञापन
दूसरी ओर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी अभिनंदन की वतन वापसी पर खुशी जताई। उन्होंने शुक्रवार रात को सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए कहा कि आप असली हीरो हैं, हम आपको सर झुका कर सलाम करते हैं। जय हिंद।
बता दें कि पुलवामा आतंकी हमले के बाद हुई भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज के दौरान अपनी बांह पर काली पट्टी पहन मैच खेला था और दो मिनट का मौन रखा था।