फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI rejects S sreesanth plea

बीसीसीआई ने खारिज की श्रीसंत की अपील

Wed, 19 Apr 2017 03:25 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Wed, 19 Apr 2017 03:25 AM IST
विज्ञापन
BCCI rejects S sreesanth plea
sreesanth - फोटो : pti

दागी तेज गेंदबाज श्रीसंत की आजीवन प्रतिबंध की समीक्षा की अपील को बीसीसीआई ने खारिज कर दिया है। बीसीसीआई का कहना है कि वह भ्रष्टाचार पर ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति से कोई समझौता नहीं करेगा। केरल के श्रीसंत को पत्र लिखकर अपने फैसले की सूचना दे दी गई है। टीम इंडिया के पूर्व पेसर श्रीसंत ने 2013 स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण में खुद पर लगा प्रतिबंध हटाने के लिए प्रशासकों की समिति (सीओए) से अपील की थी जिसके बाद बीसीसीआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) राहुल जोहरी ने यह पत्र भेजा है।

विज्ञापन


बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘बोर्ड ने उन्हें (श्रीसंत) सूचित किया है कि उसका आजीवन प्रतिबंध बरकरार रहेगा और उसे प्रतिस्पर्धी क्रिकेट के किसी प्रारूप में खेलने की स्वीकृति नहीं होगी। उन्होंने केरल में स्थानीय अदालत में भी अपील की है। हमारे वकील जवाब देंगे। बीसीसीआई ने भ्रष्ट गतिविधियों के खिलाफ हमेशा ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाई है। किसी भी अदालत ने श्रीसंत को फिक्सिंग के आरोपों से मुक्त नहीं किया है। यह अंडरवर्ल्ड के साथ उनके संबंधों के आरोप थे जिन्हें निचली अदालत ने खारिज किया है।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed