{"_id":"5db7111e8ebc3e93a3344fd3","slug":"bcci-president-sourav-ganguly-to-meet-nca-chief-rahul-dravid-to-discuss-roadmap-for-indian-cricket","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांगुली और द्रविड़ की कल होगी मुलाकात, भारतीय क्रिकेट को ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए होगी चर्चा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
गांगुली और द्रविड़ की कल होगी मुलाकात, भारतीय क्रिकेट को ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए होगी चर्चा
Tue, 29 Oct 2019 01:32 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 29 Oct 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
गांगुली-द्रविड़
- फोटो : social media
बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली बुधवार को राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के प्रमुख राहुल द्रविड़ से बंगलूरू में मुलाकात करेंगे। द्रविड़ ने जुलाई में एनसीए प्रमुख का कार्यभार संभाला था। उन्होंने इस संस्था के लिए भविष्य की योजना का खाका तैयार कर रखा है।
विज्ञापन
दोनों पूर्व कप्तानों के बीच जब यह मुलाकात होगी, तब द्रविड़ अपने विचार साझा करेंगे। ऐसी संभावना है कि गांगुली एनसीए की नई परियोजना की जानकारी लेंगे, जिसे विकसित किया जा रहा है। इस बैठक में बीसीसीआई के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी भाग लेंगे। इस बैठक में एनसीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तूफान घोष भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
गांगुली और द्रविड़ पहले भी बीसीसीआई की तकनीकी समितियों का एक साथ हिस्सा रह चुके हैं। ऐसी ही एक बैठक की अध्यक्षता गांगुली ने की थी, जबकि द्रविड़ ने उसमें अंडर-19 और टीम के मुख्य कोच के तौर पर भाग लिया था। एनसीए को भारतीय क्रिकेट की सप्लाई लाइन माना जाता है लेकिन पिछले कुछ वर्षों से यह रिहैबिलिटेशन केंद्र सा बन गया है। गांगुली ने भी अध्यक्ष बनने के बाद इस बात को माना।
विज्ञापन