{"_id":"636541050d52f85d3b37f82b","slug":"bcci-president-roger-binny-said-icc-is-not-in-favour-of-india-and-bcci-can-not-take-decision-on-pakistan-tour","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 WC: 'ICC नहीं ले रहा भारत का पक्ष, उसके लिए सब बराबर', BCCI चीफ रोजर बिन्नी का शाहिद अफरीदी को करारा जवाब","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 WC: 'ICC नहीं ले रहा भारत का पक्ष, उसके लिए सब बराबर', BCCI चीफ रोजर बिन्नी का शाहिद अफरीदी को करारा जवाब
Sat, 05 Nov 2022 02:43 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 05 Nov 2022 02:43 PM IST
सार
बिन्नी ने कहा कि आईसीसी भारत के पक्ष में नहीं है। उसके लिए सभी टीमें एक समान हैं। वहीं, पाकिस्तान में एशिया कप खेलने को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार के फैसले के बाद ही इस बारे में फैसला लिया जा सकता है।
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
टी20 विश्व कप 2022 में आईसीसी पर भारत के पक्ष में फैसले लेने के आरोप लग रहे हैं। इस बीच बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान इन आरोपों को निराधार बताया। रोजर बिन्नी ने कहा कि आईसीसी के लिए सभी टीमें एक समान हैं। वहीं, पाकिस्तान में एशिया कप खेलने को लेकर उन्होंने कहा कि यह बीसीसीआई के हाथ में नहीं है। अगर दोनों देशों की सरकार इसके लिए अनुमति देती हैं तो इस बारे में फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
आईसीसी के बीसीसीआई का समर्थन करने के आरोप पर बिन्नी ने कहा "यह ठीक नहीं है। मुझे नहीं लगता कि आईसीसी हमारे लिए पक्षपात करता है। सभी के साथ समान व्यवहार किया जाता है। आप किसी भी तरीके से यह बात नहीं कह सकते। हमें बाकी टीमों से क्या अलग मिलता है। क्रिकेट में भारत बड़ा और ताकतवर देश है, लेकिन हम सभी के साथ समान व्यवहार किया जाता है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
इससे पहले अफरीदी ने भारत बनाम बांग्लादेश मैच का जिक्र करते हुए आईसीसी के रवैये पर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने एक पाकिस्तानी चैनल से बातचीत में कहा- आपने देखा कि एडिलेड का मैदान कितना गीला था। इसके बावजूद मैच को फिर से शुरू करवाया गया। ऐसा लग रहा था कि आईसीसी भारतीय क्रिकेट टीम का साथ दे रही थी। काउंसिल चाहती है कि भारतीय टीम किसी भी तरह बस सेमीफाइनल में पहुंच जाए।
रोजर बिन्नी और शाहिद अफरीदी
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद बिन्नी से सवाल किया गया कि क्या भारतीय टीम 2023 एशिया कप खेलने के लिए पाकिस्तान जाएगी? इसके जवाब में उन्होंने कहा "यह बीसीसीआई के हाथ में नहीं है। यह सरकार की तरफ से किया जाएगा। उन्हें इस मामले में अनुमति देनी होगी।" बिन्नी चेन्नई में थे, जहां उन्होंने पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए।
रोजर बिन्नी हाल ही में बीसीसीआई के अध्यक्ष बने हैं। उन्होंने सौरव गांगुली की जगह यह पद संभाला। भारत के चयनकर्ता रह चुके बिन्नी अपने काम के प्रति निष्ठा और ईमानदारी के लिए जाने जाते हैं। जब वह भारतीय टीम के चयनकर्ता थे और चनय के लिए उनके बेटे स्टुअर्ट बिन्नी का नाम आता था तो वह खुद को चयन समिति की बातचीत से अलग कर लेते थे।