फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Prithvi Shaw to lead Maharashtra in Ranji Trophy opener against Services SEE squad
WI Inning
226/3 (33.4 ov)
Target: 352
Keemo Paul 11(11)*
Shai Hope 100 (104)
WI need 126 runs in 16.2 remaining overs

रणजी ट्रॉफी: पृथ्वी शॉ को मिली महाराष्ट्र की कप्तानी, सर्विसेज के खिलाफ करेंगे टीम की अगुआई

Sat, 03 Oct 2026 08:41 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Sat, 03 Oct 2026 08:41 PM IST
सार

रणजी ट्रॉफी 2026-27 के शुरुआती मुकाबले में पृथ्वी शॉ महाराष्ट्र की कप्तानी करेंगे। महाराष्ट्र 11 अक्तूबर को नई दिल्ली में सर्विसेज के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा। नियमित कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ भारत ए के साथ ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ अनौपचारिक वनडे सीरीज में व्यस्त रहेंगे।

विज्ञापन
Prithvi Shaw to lead Maharashtra in Ranji Trophy opener against Services SEE squad
पृथ्वी शॉ - फोटो : ANI

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पृथ्वी शॉ को आगामी रणजी ट्रॉफी सत्र के पहले मुकाबले के लिए महाराष्ट्र टीम का कप्तान बनाया गया है। महाराष्ट्र 11 अक्तूबर से नई दिल्ली में सर्विसेज के खिलाफ ग्रुप सी के मुकाबले से अपने अभियान की शुरुआत करेगा।
विज्ञापन


ऋतुराज गायकवाड़ टीम से बाहर
महाराष्ट्र की 16 सदस्यीय टीम में नियमित कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को शामिल नहीं किया गया है। वह ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ तीन मैचों की अनौपचारिक वनडे सीरीज में भारत ए की कप्तानी करेंगे। भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच ये मुकाबले 6, 9 और 11 अक्तूबर को पुदुचेरी में खेले जाएंगे। वहीं, रणजी ट्रॉफी के 2026-27 सत्र की शुरुआत भी 11 अक्तूबर से होगी। ऐसे में गायकवाड़ की गैरमौजूदगी में पृथ्वी शॉ महाराष्ट्र की कमान संभालेंगे।
विज्ञापन


ग्रुप सी में हैं ये टीमें
महाराष्ट्र और सर्विसेज को एलीट ग्रुप सी में रखा गया है। इस ग्रुप में इन दोनों के अलावा बंगाल, दिल्ली, गुजरात, झारखंड, केरल और ओडिशा की टीमें भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र की 16 सदस्यीय टीम
पृथ्वी शॉ (कप्तान), सचिन धास, दिग्विजय पाटिल, अंकित बावने, हर्षल काटे, सिद्धेश वीर, सौरभ नवाले (विकेटकीपर), विक्की ओस्तवाल, राजवर्धन हंगरगेकर, मुकेश चौधरी, प्रदीप दाधे, तनय सांघवी, वैभव डारकुंडे, हितेश वालुंज, ऋषिकेश सोनावणे और अथर्व धर्माधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed