फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI parts ways with Indian team longtime masseur Rajeev Kumar before Asia Cup 2025

BCCI: बीसीसीआई ने बैकरूम स्टाफ के इस सदस्य से तोड़ा नाता, नहीं बढ़ाया अनुबंध; एक दशक से थे टीम का हिस्सा

Fri, 22 Aug 2025 10:47 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 22 Aug 2025 10:47 PM IST
सार

राजीव एक दशक से भी ज्यादा समय तक भारतीय टीम का हिस्सा रहे थे। बीसीसीआई ने हाल के दिनों में ड्रेसिंग रूम में कई बदलाव किए हैं। इससे पहले पूर्व बल्लेबाजी कोच अभिषेक नायर और लंबे समय से स्ट्रेंथ और अनुकूलन कोच रहे सोहम देसाई को भी बीसीसीआई ने बाहर का रास्ता दिखा दिया था।

विज्ञापन
BCCI parts ways with Indian team longtime masseur Rajeev Kumar before Asia Cup 2025
बीसीसीआई लोगो। - फोटो : bcci.tv

विस्तार

भारतीय टीम जहां एक तरफ एशिया कप की तैयारियों में जुट गई है तो वहीं इस बहु-राष्ट्रीय टूर्नामेंट से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपने बैकरूम स्टाफ में बड़ा बदलाव किया है। बीसीसीआई ने लंबे समय से टीम के मालिशिए राजीव कुमार से नाता तोड़ लिया है। राजीव हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर भी टीम के साथ गए थे, लेकिन बोर्ड ने एशिया कप से पहले उन्हें नया अनुबंध नहीं दिया। 
विज्ञापन

बीसीसीआई ने किए हैं कई बदलाव 
राजीव एक दशक से भी ज्यादा समय तक भारतीय टीम का हिस्सा रहे थे। बीसीसीआई ने हाल के दिनों में ड्रेसिंग रूम में कई बदलाव किए हैं। इससे पहले पूर्व बल्लेबाजी कोच अभिषेक नायर और लंबे समय से स्ट्रेंथ और अनुकूलन कोच रहे सोहम देसाई को भी बीसीसीआई ने बाहर का रास्ता दिखा दिया था। ऐसा माना जा रहा है कि भारतीय टीम के थिंक टैंक के एक प्रभावशाली सदस्य का मानना है कि सहयोगी स्टाफ के राष्ट्रीय टीम के साथ बहुत लंबे समय तक बने रहने से टीम को मिलने वाला लाभ कम होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले महीने एशिया कप में हिस्सा लेगी भारतीय टीम
एक विचारधारा यह भी है कि लंबे समय तक सहयोगी स्टाफ के साथ रहने से सभी खिलाड़ियों के साथ एक निश्चित सहजता का स्तर बढ़ जाता है और यह टीम के विकास के लिए हानिकारक है। भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे के बाद फिलहाल ब्रेक पर है और अब वह नौ सिंतबर से यूएई में होने वाले एशिया कप में खिताब बचाने के इरादे से उतरेगी। भारत का इस टूर्नामेंट में पहला मैच 10 सितंबर को होगा। इस टूर्नामेंट के लिए हाल ही में सूर्यकुमार यादव की अगुआई में 15 सदस्यीय भारतीय टीम घोषित की गई थी। शुभमन गिल इस टीम के उपकप्तान नियुक्त किए गए हैं। भारत का इस दौरान 14 सितंबर को पाकिस्तान से भी मुकाबला होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed