क्रिकेटप्रेमी अब रेडियो पर भी सुन सकेंगे लाइव कॉमेंट्री, BCCI का AIR के साथ करार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय क्रिकेट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से बीसीसीआई ने मंगलवार को ऑल इंडिया रेडियो के साथ दो साल का करार किया। इस करार के तहत क्रिकेट प्रेमियों को उनके पसंदीदा खेल और मैचों की कॉमेंट्री रेडियो पर लाइव सुनने का मौका मिलेगा।
बीसीसीआई ने अपने बयान में कहा कि ऑल इंडिया रेडियो के साथ उसकी दो साल की साझेदारी हुई है। बोर्ड ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के साथ होने वाली टी-20 सीरीज के साथ रेडियो कॉमेंट्री शुरू हो जाएगी।
बता दें कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच 15 सितंबर को धर्मशाला में खेला जाना। इस मैच की लाइव कमेंट्री खेल प्रेमियों को रेडियो पर सुनने को मिलेगी। इसके अलावा एआईआर पुरुष एवं महिला घरेलू टूर्नामेंट का भी रेडियो कवरेज करेगा।
बीसीसीआई के साथ उसका दो साल का करार इसी साल 10 सितंबर से शुरू होगा और 31 अगस्त, 2021 तक जारी रहेगा। भारत के इंटरनैशनल मैचों के अलावा एआईआर दलीप ट्रॉफी, देवधर ट्रोफी, महिला चैलेंजर सीरीज, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी सुपर लीग और ईरानी ट्रॉफी (पुरुष) की रेडियो कॉमेंट्री भी करेगा।