फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   bcci official rubbishes lalit modi ipl allegations

ललित मोदी के आरोप बकवास: BCCI

Sat, 27 Oct 2012 11:56 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Sat, 27 Oct 2012 11:56 PM IST
विज्ञापन
bcci official rubbishes lalit modi ipl allegations
आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी द्वारा एन श्रीनिवासन पर लगाए गए आरोपों को बीसीसीआई ने खारिज कर दिया है। बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि बोर्ड बोर्ड अध्यक्ष एन श्रीनिवासन पर ललित मोदी द्वारा लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं। उल्लेखनीय है कि मोदी ने श्रीनिवासन पर आरोप लगाया था कि उन्होंने अपने मित्र को हैदराबाद फ्रेंचाइजी उपहार में देने की कोशिश की थी। सीनियर अधिकारी ने कहा कि सन टीवी के बोली जीतने की प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से की गई थी।
विज्ञापन

 
अधिकारी ने कहा कि फ्रेंचाइजी पर फैसला करने की पूरी प्रकिया बहुत साफ और पारदर्शी है। निविदा दस्तावेज उपलब्ध कराए गए थे और बोली की प्रक्रिया भी सही थी। इसमें संदिग्धता के लिए कोई गुंजाइश ही नहीं थी। सन टीवी नेटवर्क ने गुरुवार को 85.05 करोड़ रुपये प्रति वर्ष की कीमत पर हैदराबाद फ्रेंचाइजी को खरीदा था। जिसके बाद मोदी ने ट्वीट किया कि उन्होंने भविष्यवाणी कर दी थी कि यह इसी तरह से होगा और अपने मित्रों को हैदराबाद फ्रेंचाइजी उपहार में देने की कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन


मोदी ने अपने टि्वटर पेज पर लिखा था कि आखिरकार सन टीवी को आईपीएल फ्रेंचाइजी मिल गई। मैंने तीन महीने पहले भविष्यवाणी कर दी थी कि (नई टीम का मालिक) सन होगा क्योंकि बीसीसीआई अध्यक्ष ऐसा चाहते हैं। इससे बड़ा घोटाला क्या कोई और हो सकता है। किसी को एन श्रीनिवासन और इंडिया सीमेंट के सन टीवी के साथ रिश्तों को देखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed