फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   bcci offers mentorship to ms dhoni says reports manoj tiwary reacts know complete details

MS Dhoni: क्या टी20 विश्व कप से पहले भारतीय टीम के मेंटर बनेंगे महेंद्र सिंह धोनी? मनोज तिवारी ने दिया यह जवाब

Sat, 30 Aug 2025 10:45 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 30 Aug 2025 10:45 PM IST
सार

रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भारतीय टीम का मेंटर बना सकता है। इस पर अब पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी का बयान आया है।

विज्ञापन
bcci offers mentorship to ms dhoni says reports manoj tiwary reacts know complete details
मनोज तिवारी-धोनी-गौतम गंभीर - फोटो : BCCI

विस्तार

एशिया कप की शुरुआत में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। नौ सितंबर से टूर्नामेंट का आगाज हो जाएगा, जिसमें सूर्यकुमार यादव भारतीय टीम का नेतृत्व करते नजर आएंगे। उनके डिप्टी शुभमन गिल होंगे। माना जा रहा है कि जिस 15 सदस्यीय स्क्वॉड को एशिया कप के लिए चुना गया है, वही टीम अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप में भी खेलेगी। इससे पहले खबर आ रही है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भारतीय टीम का मेंटर बना सकता है। इस पर अब पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी का बयान आया है।
विज्ञापन

बीसीसीआई ने धोनी को दिया ऑफर? मनोज तिवारी की प्रतिक्रिया
दरअसल, क्रिकब्लॉगर ने बीसीसीआई के सूत्र के हवाले से दावा किया कि बोर्ड ने महेंद्र सिंह धोनी को मेंटर का रोल ऑफर किया है। रिपोर्ट में बताया गया कि, बीसीसीआई अपनी सभी राष्ट्रीय टीमों- सीनियर, जूनियर और संभवतः महिला टीम में धोनी की भागीदारी चाहता है। हालांकि, अब तक इस पर दोनों की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इस पूरे मामले पर पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने कहा, 'क्या उन्होंने (धोनी) फोन उठाया? क्योंकि फोन पर उनसे संपर्क करना मुश्किल है... पहली बात तो ये है कि वो इस भूमिका को स्वीकार करेंगे या नहीं... एक कप्तान और खिलाड़ी के तौर पर उनका अनुभव काफी काम आएगा, क्योंकि आज जो नए खिलाड़ी उभर रहे हैं और भारतीय टीम के स्टार बन रहे हैं, वो उन्हें काफी सम्मान देते हैं। एमएस धोनी और गौतम गंभीर की जोड़ी भी देखने लायक होगी।' बता दें कि, धोनी को टी20 विश्व कप 2021 के लिए भारतीय टीम का मेंटर बनाया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

काम आ सकता है धोनी का अनुभव
इस रिपोर्ट में आगे बताया गया कि बोर्ड का मानना है कि उनका मार्गदर्शन भारतीय क्रिकेटरों की अगली पीढ़ी को आकार देने में अहम भूमिका निभा सकता है। बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, 'धोनी को फिर से भारतीय क्रिकेट का मेंटर बनने का प्रस्ताव दिया गया है।'

अपनी कप्तानी में दिलाए तीन आईसीसी खिताब
कैप्टन कूल के नाम से प्रसिद्ध रहे धोनी भारत के सबसे सफल कप्तान में से एक हैं। रांची से आने वाले धोनी ने भारत को अपनी कप्तानी में 2007 टी20 विश्व कप, 2011 वनडे विश्व कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब दिलाया था। धोनी भारत के एकमात्र कप्तान हैं जिनकी कप्तानी में टीम ने तीन आईसीसी खिताब जीते हैं। इसके अलावा उनके नेतृत्व में भारत ने 2010, 2016 में एशिया कप का खिताब भी जीता था। धोनी ने 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ भारत के लिए डेब्यू किया था।

2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा था अलविदा
धोनी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिए हुए करीब पांच साल हो गए हैं। धोनी ने भारत के लिए आखिरी मैच 2019 वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल में खेला था। भारत वो मुकाबला हार गया था और टूर्नामेंट से बाहर हो गया था। इसके बाद धोनी ने भारत के लिए कोई मुकाबला नहीं खेला और फिर 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed