{"_id":"5aeb787f4f1c1b56098b7f78","slug":"bcci-national-selection-committee-announce-team-india-selection-on-may-8-for-afghanistan-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट के लिए इस दिन होगा टीम इंडिया का ऐलान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अफगानिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट के लिए इस दिन होगा टीम इंडिया का ऐलान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 04 May 2018 02:30 AM IST
विज्ञापन
टीम इंडिया
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की नेशनल सिलेक्शन कमेटी ने अगले महीने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया की घोषणा 8 मई को करेगी। इसके अलावा 27 जून से डबलिन में शुरू होने वाले ब्रिटेन दौरे के लिमिटेड ओवर चरण के लिए भी टीम इंडिया का ऐलान इसी दिन किया जाएगा।
विज्ञापन
इस मामले में बीसीसीआई के सीनियर अधिकारी ने कहा, '8 मई को तीन टीमों का चयन किया जाएगा। अफगानिस्तान टेस्ट 14 से 18 जून तक खेला जाएगा, जिसके बाद ब्रिटेन दौरा डबलिन में आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की वन-डे सीरीज से शुरू होगा। सिलेक्टर्स टीम इंडिया ए टीम की घोषणा भी करेंगे जो जून में इंग्लैंड दौरे पर खेलेगी।'
विज्ञापन
बता दें कि टीम का ऐलान पहले इसलिए किया जा रहा है कि ताकि सुनिश्चित हो सके कि कौन अफगानिस्तान टेस्ट के लिए राजी हैं, क्योंकि कप्तान विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा और इशांत शर्मा काउंटी क्रिकेट खेलने के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे। कुछ खिलाड़ियों के लिए इंग्लैंड का वीजा हासिल करना भी एक मुद्दा होगा जिससे बोर्ड ने सिलेक्टर्स को जल्द ही टीम घोषित करने को कहा।
विज्ञापन
वहीं, सीएओ के चीफ विनोद राय उपरोक्त मामले में पहले ही कह चुके हैं कि इंग्लैंड में अच्छे प्रदर्शन के लिये जून में कम से कम छह से सात टेस्ट स्पेशलिस्ट हालात से सांमजस्य बिठाने के लिये टीम इंडिया ए टीम के साथ इंग्लैंड में होंगे। बता दें कि इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया को जुलाई के पहले हफ्ता में 3 तीन टी-20, तीन वन-डे और 5 टेस्ट मैच खेलने हैं।