फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   bcci named rohit sharma parthiv patel as captains in deodhar trophy

2017 देवधर ट्रॉफी: रोहित शर्मा बने इंडिया ब्लू के कप्तान, धोनी-युवी टीम से बाहर

Tue, 21 Mar 2017 05:58 PM IST
amarujala.com- Presented by: अकरम
amarujala.com- Presented by: अकरम Updated Tue, 21 Mar 2017 05:58 PM IST
विज्ञापन
bcci named rohit sharma parthiv patel as captains in deodhar trophy
फाइल फोटो
बीसीसीआई ने आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम में 25 मार्च से 29 मार्च तक आयोजित होने वाली देवधर ट्रॉफी के लिए इंडिया रेड और इंडिया ब्लू टीम का ऐलान कर दिया है। इस त्रिकोणीय सीरीज में इन दोनों टीमों का मुकाबला 2017 विजय हजारे ट्रॉफी जीतने वाली तमिलनाडु क्रिकेट टीम से होगा।
विज्ञापन


न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय मैच खेलने वाले रोहित शर्मा को इंडिया ब्लू टीम की कमान सौंपी गई है। वहीं, इंडिया रेड का कप्तान पिछले साल नवंबर में इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला में भारतीय टेस्ट टीम में वापसी करने वाले पार्थिव पटेल को बनाया गया है।
विज्ञापन


विजय हजारे ट्रॉफी में झारखंड टीम को सेमी फाइनल तक ले जाने में एड़ी चोट का जोर लगाने वाले विकेट कीपर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को टीम में जगह न देकर चयनकर्ताओं ने सबको चौंका दिया है। धोनी के अलावा युवराज सिंह को भी चयनकर्ताओं ने मौका नहीं दिया है। हालांकि, इंडिया ब्लू टीम में हरभजन सिंह को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवधर ट्रॉफी के लिए इंडिया 'ब्लू' और इंडिया 'रेड' टीम इस प्रकार हैं:

इंडिया 'ब्लू':

रोहित शर्मा (कप्तान), मंदीप सिंह, श्रेयस अय्यर, अंबाती रायुडु, मनोज तिवारी, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), दीपक हुड्डा, हरभजन सिंह, कृनल पांड्या, शाहबाज नदीम, सिद्धार्थ कॉल, शर्दुल ठाकुर, प्रसिद्ध कृष्णा और पंकज राव


इंडिया 'रेड':

पार्थिव पटेल (कप्तान और विकेट कीपर), शिखर धवन, मनीष पांडे, मयंक अग्रवाल, केदार जाधव, इशांक जग्गी, गुरकीरत मन, अक्षर पटेल, अक्षय कार्नेवर, अशोक डिंडा, कुलवंत खेजरोलिया, धवल कुलकर्णी और गोविंदा पोद्दार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed