{"_id":"576cf6634f1c1b5055b48742","slug":"bcci-mulls-mini-ipl-in-september","type":"story","status":"publish","title_hn":"हो गया ऐलान, सितंबर में BCCI कराएगा मिनी आईपीएल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हो गया ऐलान, सितंबर में BCCI कराएगा मिनी आईपीएल
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 24 Jun 2016 04:29 PM IST
विज्ञापन
ipl
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल में 2 आईपीएल के आयोजन को लेकर लंबी माथापच्ची के बाद बीसीसीआई ने आखिरकार घोषणा कर दी है कि सितंबर में मिनी आईपीएल खेला जाएगा।
विज्ञापन
बीसीसीआई ने तय किया है कि आईपीएल का छोटा संस्करण अब सितंबर में भी कराया जाएगा जिसकी 'मिनी आईपीएल' या 'आईपीएल ओवरसीज' के नाम ब्रॉडिंग की जाएगी।
बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने बताया कि 8 टीमों के इस टूर्नामेंट के बारे में अंतिम कार्यक्रम और फॉरमेट बाद में घोषित किए जाएंगे।
बोर्ड की वर्किंग कमिटी की बैठक के अंतिम दिन धर्मशाला में यह फैसला लिया गया। सितंबर में एक मिनी आईपीएल के आयोजन को लेकर एक बृहस्पतिवार को भी हुई थी जिसमें कोई परिणाम नहीं निकल सका था।
विज्ञापन
बीसीसीआई इस चक्कर में है कि सितंबर के शुरुआती महीने में खाली समय का सदुपयोग कर लिया जाए क्योंकि टीम इंडिया को इस समय कोई मैच नहीं खेलना है।
मिनी आईपीएल का विचार उस समय से चर्चा में है जब पिछले साल चैंपियंस लीग को खत्म कर दिया गया।