फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Bcci likely to ease rules on families travelling with players on tours know details

BCCI: विराट की मांग पर खिलाड़ियों के परिवार की यात्रा से जुड़े नियम में हो सकता है बदलाव; रिपोर्ट में खुलासा

Tue, 18 Mar 2025 08:12 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 18 Mar 2025 08:12 PM IST
सार

समाचार एजेंसी एएनआई ने बीसीसीआई के एक सूत्र के हवाले से बताया कि खिलाड़ियों के परिवार के साथ यात्रा करने की अवधि के नियम में बोर्ड बदलाव कर सकता है। खिलाड़ियों को अपने परिवार के साथ दौरे पर अधिक समय बिताने के लिए बोर्ड से अनुमति लेनी होगी। 

विज्ञापन
Bcci likely to ease rules on families travelling with players on tours know details
विराट और रोहित परिवार के साथ - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) जल्द ही विदेश दौरे पर परिवार के साथ खिलाड़ियों के यात्रा करने के नियम में बदलाव कर सकता है। भारतीय खिलाड़ियों को परिवार के साथ निर्धारित समय से ज्यादा समय गुजारने के लिए बोर्ड से अनुमति लेनी होगी। बता दें कि, हाल ही में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने विदेशी दौरे के दौरान परिवार की मौजूदगी सीमित करने के नियम पर अपनी राय रखी थी। उन्होंने कहा था कि जब खिलाड़ी दौरे के दौरान खराब दौर से गुजर रहा होता है तो उस वक्त परिवार के सदस्य की भूमिका अहम हो जाती है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Virat Kohli: दौरे के दौरान परिवार को साथ रखने के पक्ष में हैं कोहली, बोले- अकेले बैठकर उदास नहीं रह सकता
विज्ञापन

 

Bcci likely to ease rules on families travelling with players on tours know details
विराट-रोहित परिवार के साथ - फोटो : PTI
रिपोर्ट में खुलासा
समाचार एजेंसी एएनआई ने बीसीसीआई के एक सूत्र के हवाले से बताया कि खिलाड़ियों के परिवार के साथ यात्रा करने की अवधि के नियम में बोर्ड बदलाव कर सकता है। खिलाड़ियों को अपने परिवार के साथ दौरे पर अधिक समय बिताने के लिए बोर्ड से अनुमति लेनी होगी। 
विज्ञापन

Bcci likely to ease rules on families travelling with players on tours know details
रोहित शर्मा-विराट कोहली - फोटो : PTI
बीसीसीआई ने बनाई थी नई नीति 
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान भारत को मिली हार के बाद भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने नए नीतियां बनाई थी। इसके तहत 45 दिन के दौरे के दौरान खिलाड़ियों के परिवार के सदस्य अधिकतम दो सप्ताह तक ही साथ रह सकते हैं। इससे कम अवधि के दौरे पर खिलाड़ी अधिकतम एक सप्ताह तक ही अपना परिवार साथ में रख सकते हैं।
विज्ञापन

Bcci likely to ease rules on families travelling with players on tours know details
विराट कोहली - फोटो : PTI
कोहली ने की थी इस नियम पर चर्चा
बीसीसीआई के इस नियम पर बात करते हुए स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने आरसीबी के कार्यक्रम के दौरान कहा था कि, लोगों को यह समझाना बहुत कठिन है कि जब भी बाहर हो और आपके साथ कुछ अच्छा नहीं हो रहा है तो उस वक्त परिवार का साथ रहना कितना जरूरी है। मुझे नहीं लगता कि लोगों को इस बात की समझ है कि यह किस हद तक प्रभाव डालता है।

उन्होंने कहा, मैं इस बात से काफी निराश महसूस करता हूं क्योंकि ऐसा लगता है कि ऐसे लोगों का जिनका खिलाड़ियों के साथ क्या हो रहा है उनसे कोई लेना-देना नहीं है, उन्हें बीच में लाया जाता है और सबसे आगे रखा जाता है। उन्हें इन चीजों से दूर रखा जाना चाहिए। अगर आप किसी खिलाड़ी से पूछेंगे कि क्या हर समय आप अपने परिवार को आसपास रखना चाहते हैं? आपको जवाब मिलेगा हां, क्योंकि मैं नहीं चाहता कि कमरे में अकेले बैठकर उदास रहूं। मैं सामान्य तरीके से रहना चाहता हूं। तब आप वास्तव में अपने खेल को एक जिम्मेदारी के रूप में ले सकते हैं। आप उस जिम्मेदारी को पूरा करते हैं। 

Bcci likely to ease rules on families travelling with players on tours know details
रवींद्र जडेजा परिवार के साथ - फोटो : PTI
चैंपियंस ट्रॉफी में परिवार के साथ दिखे थे खिलाड़ी
हाल में समाप्त हुई चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान विराट कोहली, रवींद्र जडेजा और मोहम्मद शमी जैसे खिलाड़ियों के परिवार भी दुबई में थे लेकिन वे टीम होटल में नहीं ठहरे थे। परिवार का खर्चा बीसीसीआई ने नहीं बल्कि स्वयं खिलाड़ियों ने उठाया था।

ये भी पढ़ें: BCCI: विराट के बाद कपिल देव ने रखी विदेश दौरे पर परिवार के साथ जाने के नियम पर राय, कहा- संतुलित रवैया अपनाएं    

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed