फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI Jay Shah announcement match fees of Indian women cricketers will now be equal to men

BCCI: भारतीय महिला क्रिकेटरों की मैच फीस अब पुरुषों के बराबर, बीसीसीआई ने किया बड़ा एलान

Thu, 27 Oct 2022 05:05 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 27 Oct 2022 05:05 PM IST
सार

बीसीसीआई की एजीएम में हाल ही में यह फैसला लिया गया था कि महिला आईपीएल का पहला सीजन 2023 में खेला जाएगा। इसके बाद बोर्ड ने यह बड़ा फैसला लिया है। उसके इस कदम से महिला क्रिकेट में बड़ा बदलाव आएगा।

विज्ञापन
BCCI Jay Shah announcement match fees of Indian women cricketers will now be equal to men
भारतीय महिला टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने गुरुवार (27 अक्तूबर) को बड़ा एलान किया। उन्होंने बताया कि अब भारतीय महिला खिलाड़ियों की मैच फीस भी पुरुष खिलाड़ियों के बराबर होगी। इससे पहले न्यूजीलैंड में यह नियम लागू हो चुका है। बीसीसीआई की एजीएम में हाल ही में यह फैसला लिया गया था कि महिला आईपीएल का पहला सीजन 2023 में खेला जाएगा। इसके बाद बोर्ड ने यह बड़ा फैसला लिया है। उसके इस कदम से महिला क्रिकेट में बड़ा बदलाव आएगा।
विज्ञापन


जय शाह ने अपने ट्वीट में कहा, ''बीसीसीआई महिला क्रिकेटरों को उनके पुरुष समकक्षों के समान मैच फीस का भुगतान किया जाएगा। टेस्ट (15 लाख रुपये), वनडे (6 लाख रुपये), टी20 (3 लाख रुपये)। समान वेतन हमारी महिला क्रिकेटरों के लिए मेरी प्रतिबद्धता थी और मैं एपेक्स काउंसिल को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं। जय हिंद।''
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: SA vs BAN T20: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बांग्लादेश की शर्मनाक हार, रिले रॉसो, शम्सी और नोर्त्जे का कमाल

2017 से महिला क्रिकेट में आया बदलाव
2017 में आईसीसी महिला विश्व कप के फाइनल में टीम के पहुंचने के बाद से महिला क्रिकेट में लोगों की रुचि बढ़ी है। उसके बाद टीम 2020 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची थी। इस साल अगस्त में टीम ने राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक हासिल किया था।

ये भी पढ़ें: T20 World Cup: खराब खाने के विवाद में अनुराग ठाकुर एंट्री, बोले- इस पर गंभीरता से विचार करे ऑस्ट्रेलिया

न्यूजीलैंड इसी साल लाया था यह नियम
इस साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने समान वेतन को लेकर बड़ा फैसला लिया था। उनसे घोषणा की थी कि महिला राष्ट्रीय टीम और घरेलू महिला खिलाड़ियों को पुरुषों के समान मैच फीस मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed