फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI invites Job Applications for Indian cricket team (Senior Men) and NCA

Indian Cricket Team Coach: बीसीसीआई ने नए कोच और सपोर्टिंग स्टाफ के लिए शुरू की आवेदन प्रक्रिया, उम्मीदवारों के लिए रखी ये शर्तें

Sun, 17 Oct 2021 03:57 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 17 Oct 2021 03:57 PM IST
सार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के लिए कोच पद के लिए आवेदन जारी कर दिया है। पुरुष टीम के लिए प्रमुख कोच के अलावा बल्लेबाजी, गेंदबाजी, फील्डिंग कोच के लिए भी आवेदन मंगाए गए हैं। 

विज्ञापन
BCCI invites Job Applications for Indian cricket team (Senior Men) and NCA
BCCI - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के लिए कोच पद के लिए आवेदन जारी कर दिया है। पुरुष टीम के लिए प्रमुख कोच के अलावा बल्लेबाजी, गेंदबाजी, फील्डिंग कोच के लिए भी आवेदन मंगाए गए हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के स्पोर्ट्स साइंस/मेडिसिन प्रमुख के पद के लिए भी वेकन्सी निकाली गई है। 

विज्ञापन


टीम इंडिया के मौजूदा कोच रवि शास्त्री और सपोर्टिंग स्टाफ के कार्यकाल टी-20 वर्ल्ड कप के बाद खत्म हो जाएंगे। ऐसे में खाली पदों को भरने के लिए बीसीसीआई ने आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है। 
विज्ञापन


प्रमुख कोच के लिए 26 अक्तूबर 2021 शाम पांच बजे तक आवेदन का समय रखा गया है। इनके अलावा अन्य पदों के लिए आवेदन की तारीख तीन नवंबर तक रखी गई है।
 

मुख्य कोच के लिए मंगाए गए नौकरी के विवरण के अनुसार कार्यकाल दो साल का होगा जबकि उम्मीदवार के पास कम से कम 30 टेस्ट या 50 वनडे मैच का अनुभव होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार के पास बीसीसीआई के तीसरे लेवल का सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। साथ ही उम्मीदवार की उम्र 60 साल से कम होनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन





उल्लेखनीय है कि शनिवार को सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़ ने मुख्य कोच के लिए हामी भर दी है और टी-20 वर्ल्ड कप के बाद वह इस पद पर काबिज हो जाएंगे। हालांकि इसे लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed