{"_id":"6aea0931a0314277d2093cb0","slug":"bcci-invited-applications-for-the-positions-of-fielding-coach-of-the-women-s-team-men-s-side-head-physio-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीसीसीआई: भारतीय महिला टीम के फील्डिंग कोच के लिए मंगाए गए आवेदन, जानें क्या है अंतिम तिथि और शर्तें?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बीसीसीआई: भारतीय महिला टीम के फील्डिंग कोच के लिए मंगाए गए आवेदन, जानें क्या है अंतिम तिथि और शर्तें?
Tue, 03 Nov 2026 09:47 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 03 Nov 2026 09:47 PM IST
सार
- बीसीसीआई ने महिला टीम के फील्डिंग कोच और पुरुष टीम के फिजियो के लिए आवेदन मंगाए हैं।
- आवेदन भेजने की अंतिम तारीख 16 नवंबर तय की गई है।
- बीसीसीआई ने इसके लिए कुछ शर्तें भी रखी है।
विज्ञापन
बीसीसीआई
- फोटो : BCCI
विस्तार
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को महिला टीम के लिए फील्डिंग कोच और पुरुष टीम के मुख्य फिजियोथैरेपिस्ट के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। बोर्ड की ओर से बताया गया है कि इन पदों पर आवेदन भेजने की अंतिम तिथि 16 नवंबर तय की गई है। जिम्बाब्वे के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई घरेलू सफेद गेंद की सीरीज के दौरान मुनिश बाली ने महिला टीम के फील्डिंग कोच की जिम्मेदारी संभाली थी, जबकि क्षेत्ररक्षण, विशेष रूप से छूटे हुए कैच, महिला टीम के लिए लंबे समय से चिंता का एक बड़ा विषय रहे हैं।
विज्ञापन
बीसीसीआई ने क्या कहा
बीसीसीआई द्वारा जारी सूची के अनुसार इन भूमिकाओं की मुख्य जिम्मेदारियों में एक विश्व स्तरीय फील्डिंग यूनिट तैयार करने के लिए व्यापक कार्यक्रम विकसित और लागू करना, अभ्यास और मैचों के दौरान फील्डिंग सत्र आयोजित करना और कौशल विकास के लिए व्यक्तिगत कोचिंग देना शामिल है। इसके अलावा, चयनित उम्मीदवार को विभिन्न मैच स्थितियों के दौरान मैदान पर खिलाड़ियों के व्यक्तिगत योगदान का आकलन भी करना होगा।
विज्ञापन
दूसरी ओर, बोर्ड पुरुष टीम के मुख्य फिजियोथैरेपिस्ट के रूप में सितंबर में इस्तीफा देने वाले कमलेश जैन के विकल्प की तलाश कर रहा है। बीसीसीआई ने इसके लिए शर्त रखी है कि उम्मीदवार के पास फिजियोथैरेपी सेवाएं प्रदान करने का कम से कम 10 साल का अनुभव होना चाहिए और उसे एथलीटों या टीमों, विशेष रूप से उच्च-प्रदर्शन वाली टीमों के साथ काम करने का अनुभव होना अनिवार्य है।
विज्ञापन