{"_id":"ac45a9b2-34cb-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"bcci-insists-not-restricting-media-freedom","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीडिया पर अंकुश नहीं लगाया: बोर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मीडिया पर अंकुश नहीं लगाया: बोर्ड
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Thu, 22 Nov 2012 11:10 PM IST
विज्ञापन
बीसीसीआई ने इस बात को खारिज कर दिया है कि उसने भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही टेस्ट मैचों की सीरीज की फोटो कवरेज को सीमित करके मीडिया की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाने की कोशिश की है।
विज्ञापन
बीसीसीआई ने कहा, ‘जैसा अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं करती हैं वैसा ही बीसीसीआई भी करता है। हमारे पास मीडिया की तरफ से जितने भी आवेदन आते हैं उनकी जांच के बाद ही उन्हें कवरेज की अनुमति दी जाती है। लेकिन इस प्रक्रिया में कुछ अंतरराष्ट्रीय और घरेलू संस्थाएं खरी नहीं उतरती है। ये संस्थाएं फोटो बाजार में या फिर अन्य संस्थाओं को बेचती हैं। इसलिए इन संस्थाओं को बीसीसीआई का प्रतिबंध जारी रहेगा।’
विज्ञापन
