फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BCCI ने दिल्ली के युवा क्रिकेटर पर लगाया दो साल का बैन, उम्र को लेकर बोर्ड से बोला था झूठ

Mon, 02 Dec 2019 02:44 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Mon, 02 Dec 2019 02:44 PM IST
विज्ञापन
BCCI imposes two year ban on Delhi cricketer Prince Ram Niwas Yadav for age fudging
bcci

दिल्ली के क्रिकेटर प्रिंस राम निवास यादव को अंडर-19 टूर्नामेंट में आयु में हेराफेरी के मामले में दोषी पाए जाने के बाद बीसीसीआई ने अगले दो सत्र के लिए घरेलू क्रिकेट से प्रतिबंधित किया है। दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के साथ पंजीकृत यादव को बीसीसीआई ने तुरंत प्रभाव से अयोग्य कर दिया है और साथ ही 2020-21 और 2021-22 घरेलू सत्र में उसके भाग लेने पर भी पाबंदी लगा दी है। 



डीडीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया इसकी पुष्टि हो गई है। हमें बीसीसीआई से सूचना मिली है कि प्रिंस यादव को आयु में हेराफेरी का दोषी पाया गया है। बीसीसीआई ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा जारी प्रमाण पत्र के आधार पर कार्रवाई की जिसमें प्रिंस यादव की जन्मतिथि 10 जून 1996 थी, लेकिन इस क्रिकेटर ने क्रिकेट बोर्ड को जो जन्म प्रमाण पत्र सौंपा था उसमें उसकी जन्मतिथि 12 दिसंबर 2001 दर्ज थी। 

डीडीसीए को भेजे ईमेल में बीसीसीआई ने कहा कि प्रिंस राम निवास यादव (खिलाड़ी पहचान संख्या 12968), जिसे डीडीसीए ने 2018-19 सत्र में अंडर-19 आयु वर्ग में पंजीकृत किया और फिर 2019-2020 में पुन: पंजीकरण किया गया। इस क्रिकेटर ने हाल में जो जन्म प्रमाण पत्र सौंपा है उसके अनुसार उसकी जन्मतिथि 12 दिसंबर 2001 है।

धोखाधड़ी कोई नया मामला नहीं

BCCI imposes two year ban on Delhi cricketer Prince Ram Niwas Yadav for age fudging
डीडीसीए
बीसीसीआई ने 30 नवंबर को डीडीसीए को भेजे पत्र में कहा कि क्रिकेटर के अधिक उम्र का होने से संबंधित शिकायत पर कार्रवाई करते हुए बीसीसीआई ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से उससे संबंधित जानकारी मांगी और पता चला कि प्रिंस यादव ने 2012 में 10वीं की परीक्षा पास की और उनकी असल जन्म तिथि 10 जून 1996 है।

बीसीसीआई ने कहा कि आयु वर्ग के टूर्नामेंटों में फायदे उठाने के लिए यादव ने एक से अधिक जन्म प्रमाण पत्र बनवाए। बोर्ड ने कहा कि इसे देखते हुए प्रिंस यादव को तुरंत प्रभाव से अयोग्य किया जाता है और उनके बीसीसीआई के दो घरेलू सत्र 2020-21 और 2021-22 में बीसीसीआई के किसी भी टूर्नामेंट में खेलने पर प्रतिबंध होगा।

दो साल का प्रतिबंध पूरा होने के बाद उसे सिर्फ सीनियर पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में खेलने की स्वीकृति होगी। दिल्ली क्रिकेट में आयु धोखाधड़ी कोई नया मामला नहीं है। कुछ मामले तो पुलिस के पास भी लंबित पड़े हैं, क्योंकि खिलाड़ी अब सीनियर स्तर पर खेल रहे हैं। मनजोत कालरा और हिम्मत सिंह ऐसे दो खिलाड़ी हैं जिनके खिलाफ आयु धोखाधड़ी के मामले लंबित हैं और वे अब दिल्ली की सीनियर टीम में हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed