IND Inning
206/6 (18.0 ov)
Target: 248
Nitish Kumar Reddy 35(18)*
Axar Patel 3 (4)
IND need 42 runs in 12 remaining balls
{"_id":"5e491eba8ebc3ee607611a66","slug":"bcci-granted-rs-2-crore-to-indian-cricketers-association-to-kick-start-operation","type":"story","status":"publish","title_hn":"BCCI ने भारतीय क्रिकेट संघ को दिया पहला अनुदान, दो करोड़ रुपए की राशि आवंटित","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
BCCI ने भारतीय क्रिकेट संघ को दिया पहला अनुदान, दो करोड़ रुपए की राशि आवंटित
Sun, 16 Feb 2020 04:21 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 16 Feb 2020 04:21 PM IST
सार
- भारतीय क्रिकेट संघ को लोढा पैनल की सिफारिशों के मुताबिक बनाया गया है
- भारत का पहला खिलाड़ी संघ है आईसीए
- बीसीसीआई ने दो करोड़ रुपए का पहला अनुदान दिया है
विज्ञापन
बीसीसीआई
विस्तार
बीसीसीआई ने अपनी बैठक में भारतीय क्रिकेटरों के संघ (आईसीए) को दो करोड़ रुपए का अनुदान दिया है। उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त लोढा पैनल की सिफारिशों के मुताबिक बने भारत के पहले खिलाड़ी संघ के परिचालन के लिए बोर्ड ने रविवार को यह राशि निर्धारित की है।
विज्ञापन
आईसीए के अधिकारियों का चयन पिछले साल अक्तूबर में किया गया था जिसके बाद संघ के सुचारू रूप से परिचालन के लिए फंड की काफी जरुरत थी।
बिना किसी कार्यालय के काम कर रहे संघ ने 15 से 20 करोड़ रुपए का अस्थायी बजट तैयार किया था और शुरूआती अनुदान के रूप में बीसीसीआई से पांच करोड़ रुपए मांग रहा था लेकिन उसे दो करोड़ रुपए ही मिले जिससे उसे मुंबई में कार्यालय के लिये जगह जुटाने में मदद मिल सकती है। हालांकि शुरूआती अनुदान मिलने के बाद अब आईसीए को आगे की राशि खुद ही जुटानी होगी।
विज्ञापन