{"_id":"58ae853a4f1c1b6f1cb23b2e","slug":"bcci-gets-a-proposal-to-increase-salary-of-contracted-players-upto-5-crores","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया के खिलाड़ियों को मिलेगा 5 गुना ज्यादा पैसा!","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया के खिलाड़ियों को मिलेगा 5 गुना ज्यादा पैसा!
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
Updated Thu, 23 Feb 2017 08:02 PM IST
विज्ञापन
टीम इंडिया
- फोटो : ESPN
फटाफट क्रिकेट के महाकुंभ आईपीएल में क्रिकेटरों पर हो रही पैसों की झमाझम बारिश को देख कर युवा क्रिकेटरों का रुझान इस संपन्न लीग की ओर बढ़ता जा रहा है। इसी से मोहभंग करने के लिए बीसीसीई प्रशासन समिति को एक प्रस्ताव मिला है। इस प्रस्ताव में बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट की फीस बढ़ाने की बात की गई है।
लोढ़ा समिति से जुड़े एक शख्स द्वारा दिए गए इस प्रस्ताव में खिलाड़ियों के कॉन्ट्रेक्ट की फीस को 5 गुना तक बढ़ाने के लिए कहा गया है। बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट के मुताबिक खिलाड़ियों को 3 श्रेणियों में बांटा गया है।
'ए' ग्रेड के खिलाड़ियों के 1 करोड़ रुपए, 'बी' ग्रेड के खिला़ड़ियों को 60 लाख रुपए और 'सी' ग्रेड के खिलाड़ियों के खिलाड़ियों को 35 लाख रुपए सालाना मिलते हैं। इसमें मैच फीस शामिल नहीं है। यदि यह प्रस्ताव लागू हो जाता है तो ग्रेड 'ए' के खिलाड़ियों को 5 करोड़, ग्रेड 'बी' के खिलाड़ियों को 3 करोड़ और ग्रेड 'सी' के खिलाड़ियों को 2 करोड़ रुपए मिलेंगे।

Trending Videos
पैसे बढ़ाने की यह है असली वजह
टीम इंडिया
- फोटो : twitter
बीसीसीआई के सूत्रों के मुताबिक यह प्रस्ताव अच्छा है क्योंकि नए खिलाड़ियों की टेस्ट क्रिकेट में कम रुचि दिखाई पड़ती है। आईपीएल में कुछ दिनों से ज्यादा पैसा कमाने से कई गुना अच्छा देश के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलना होता है।
हाल ही में सम्पन्न हुए आईपीएल ऑक्शन में पुजारा, इशांत शर्मा समेत कई टेस्ट खिलाड़ियों को नहीं खरीदा गया है। वहीं कई युवा खिलाड़ियों को करोड़ों रुपयों में खरीदा गया। भारतीय टेस्ट टीम के खिलाड़ी इशांत शर्मा, चेतेश्वर पुजारा जैसे खिलाड़ियों की बोली नहीं लगी थी।
वहीं टी. नटराजन को 3 करोड़ रुपए और मोहम्मद सिराज को 2.6 करोड़ रुपये में खरीदा गया है। इसके अलावा कर्ण शर्मा भी 3.2 करोड़ रुपए में बिके।