फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI gets a Proposal To Increase Salary of Contracted Players upto 5 Crores

टीम इंडिया के खिलाड़ियों को मिलेगा 5 गुना ज्यादा पैसा!

Thu, 23 Feb 2017 08:02 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली Updated Thu, 23 Feb 2017 08:02 PM IST
विज्ञापन
BCCI gets a Proposal To Increase Salary of Contracted Players upto 5 Crores
टीम इंडिया - फोटो : ESPN
फटाफट क्रिकेट के महाकुंभ आईपीएल में क्रिकेटरों पर हो रही पैसों की झमाझम बारिश को देख कर युवा क्रिकेटरों का रुझान इस संपन्न लीग की ओर बढ़ता जा रहा है। इसी से मोहभंग करने के लिए बीसीसीई प्रशासन समिति को एक प्रस्ताव मिला है। इस प्रस्ताव में बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट की फीस बढ़ाने की बात की गई है।
विज्ञापन


लोढ़ा समिति से जुड़े एक शख्स द्वारा दिए गए इस प्रस्ताव में खिलाड़ियों के कॉन्ट्रेक्ट की फीस को 5 गुना तक बढ़ाने के लिए कहा गया है। बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट के मुताबिक खिलाड़ियों को 3 श्रेणियों में बांटा गया है।
विज्ञापन


'ए' ग्रेड के खिलाड़ियों के 1 करोड़ रुपए, 'बी' ग्रेड के खिला़ड़ियों को 60 लाख रुपए और 'सी' ग्रेड के खिलाड़ियों के खिलाड़ियों को 35 लाख रुपए सालाना मिलते हैं। इसमें मैच फीस शामिल नहीं है। यदि यह प्रस्ताव लागू हो जाता है तो ग्रेड 'ए' के खिलाड़ियों को 5 करोड़, ग्रेड 'बी' के खिलाड़ियों को 3 करोड़ और ग्रेड 'सी' के खिलाड़ियों को 2 करोड़ रुपए मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पैसे बढ़ाने की यह है असली वजह

BCCI gets a Proposal To Increase Salary of Contracted Players upto 5 Crores
टीम इंडिया - फोटो : twitter
बीसीसीआई के सूत्रों के मुताबिक यह प्रस्ताव अच्छा है क्योंकि नए खिलाड़ियों की टेस्ट क्रिकेट में कम रुचि दिखाई पड़ती है। आईपीएल में कुछ दिनों से ज्यादा पैसा कमाने से कई गुना अच्छा देश के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलना होता है।

हाल ही में सम्पन्न हुए आईपीएल ऑक्शन में पुजारा, इशांत शर्मा समेत कई  टेस्ट खिलाड़ियों को नहीं खरीदा गया है। वहीं कई युवा खिलाड़ियों को करोड़ों रुपयों में खरीदा गया। भारतीय टेस्ट टीम के खिलाड़ी इशांत शर्मा, चेतेश्वर पुजारा जैसे खिलाड़ियों की बोली नहीं लगी थी।

वहीं टी. नटराजन को 3 करोड़ रुपए और मोहम्मद सिराज को 2.6 करोड़ रुपये में खरीदा गया है। इसके अलावा कर्ण शर्मा भी 3.2 करोड़ रुपए में बिके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed