फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI gave medical update of 5 player, Jasprit Bumrah, Prasidh Krishna, KL Rahul, Shreyas Iyer and Rishabh Pant

Medical Update: बीसीसीआई ने इन पांच स्टार खिलाड़ियों का दिया मेडिकल अपडेट, जानें बुमराह-पंत की कब होगी वापसी

Fri, 21 Jul 2023 07:24 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 21 Jul 2023 07:24 PM IST
सार

बोर्ड ने ट्वीट कर बताया है कि इन खिलाड़ियों ने वापसी को लेकर तैयारी शुरू कर दी है और जल्द इन्हें सीनियर टीम में मौका दिया जा सकता है। बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा रिकवरी के फाइनल स्टेज में हैं।

विज्ञापन
BCCI gave medical update of 5 player, Jasprit Bumrah, Prasidh Krishna, KL Rahul, Shreyas Iyer and Rishabh Pant
बाएं से- बुमराह, प्रसिद्ध, श्रेयस, राहुल और पंत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के पांच स्टार खिलाड़ी पिछले कुछ समय से चोट की वजह से टीम से बाहर चल रहे हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इन सभी पांच खिलाड़ियों का मेडिकल अपडेट दिया है। बोर्ड ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, बल्लेबाज केएल राहुल, श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत के फिटनेस के बारे में जानकारी फैंस से साझा की है।
विज्ञापन


बोर्ड ने ट्वीट कर बताया है कि इन खिलाड़ियों ने वापसी को लेकर तैयारी शुरू कर दी है और जल्द इन्हें सीनियर टीम में मौका दिया जा सकता है। बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा रिकवरी के फाइनल स्टेज में हैं, जबकि राहुल और अय्यर नेट्स में बैटिंग शुरू कर दी है। ऋषभ पंत भी तेजी से ठीक हो रहे हैं। ये सभी खिलाड़ी फिलहाल बेंगलुरु के नेशनल क्रिकेट अकेडमी में रिहैब से गुजर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

बुमराह और प्रसिद्ध को लेकर बीसीसीआई का अपडेट

BCCI gave medical update of 5 player, Jasprit Bumrah, Prasidh Krishna, KL Rahul, Shreyas Iyer and Rishabh Pant
बुमराह और प्रसिद्ध - फोटो : सोशल मीडिया
बीसीसीआई ने बताया कि तेज गेंदबाज बुमराह और प्रसिद्ध अपने रिहैब के अंतिम चरण में हैं और नेट्स पर पूरी गति के साथ गेंदबाजी कर रहे हैं। यह दोनों अब कुछ अभ्यास मैच खेलेंगे, जिसका आयोजन एनसीए करेगा। बीसीसीआई की मेडिकल टीम इनके स्वास्थ्य में सुधार देखकर खुश है और प्रैक्टिस मैच के बाद उनका आकलन करेगी। इसके बाद इनके अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

बुमराह और प्रसिद्ध बैक स्ट्रेस फ्रैक्चर से जूझ रहे
बुमराह को पिछले साल एशिया कप से पहले बैक स्ट्रेस फ्रैक्चर की शिकायत हुई थी। उसके बाद वह लगातार कई द्विपक्षीय सीरीज से बाहर रहे थे। वह पिछले साल एशिया कप और टी20 वर्ल्ड कप भी नहीं खेल पाए थे। बीसीसीआई ने उनकी फिटनेस पर काफी मेहनत की है। वहीं, प्रसिद्ध कृष्णा भी इसी समस्या (बैक स्ट्रेस फ्रैक्चर) से जूझ रहे थे। वह भी पिछले करीब 10-11 महीने से टीम से बाहर हैं।

राहुल और श्रेयस को लेकर बीसीसीआई का अपडेट

BCCI gave medical update of 5 player, Jasprit Bumrah, Prasidh Krishna, KL Rahul, Shreyas Iyer and Rishabh Pant
केएल राहुल और श्रेयस अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, केएल राहुल और श्रेयस अय्यर को लेकर बीसीसीआई ने बताया- इन दोनों ने नेट्स पर बल्लेबाजी फिर से शुरू कर दी है और फिलहाल स्ट्रेंथ और फिटनेस ड्रिल से गुजर रहे हैं। बीसीसीआई की मेडिकल टीम इनके स्वास्थ्य में प्रगति से संतुष्ट है और आने वाले दिनों में स्किल-स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग, इन सभी मामले में अपनी तीव्रता बढ़ाएगी।

श्रेयस-राहुल को कब लगी थी चोट?
इस साल बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज के दौरान श्रेयस अय्यर चोटिल हो गए थे। उन्हें पीठ में चोट में लगी थी और इस वजह से आईपीएल 2023 में भी नहीं खेल पाए थे। बुमराह ने बाद में पीठ का ऑपरेशन भी करवाया था। इसके बाद अब वह रिहैब में हैं। वहीं, राहुल को आईपीएल में लखनऊ सुपर जाएंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर मैच में फील्डिंग के दौरान चोट लगी थी। फील्डिंग के वक्त बाउंड्री की ओर दौड़ते समय राहुल की दाहिनी जांघ में चोट लग गई थी। वह दौड़ते वक्त ही दर्द में दिखे थे और बाउंड्री के पास जाकर जमीन पर गिर गए थे। बाद में जांघ की सर्जरी कराई और अब वह रिहैब में हैं।

BCCI gave medical update of 5 player, Jasprit Bumrah, Prasidh Krishna, KL Rahul, Shreyas Iyer and Rishabh Pant
ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, ऋषभ पंत को लेकर बीसीसीआई ने बताया- रिहैब में उनके स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण सुधार देखा गया है। पंत ने नेट्स पर बल्लेबाजी के साथ-साथ विकेटकीपिंग भी शुरू कर दी है। वह मौजूदा समय में उनके लिए डिजाइन किए गए एक फिटनेस शेड्यूल का पालन कर रहे हैं जिसमें स्ट्रेंथ, फ्लेक्सिबिलिटी और रनिंग शामिल है।

ऋषभ पंत का पिछले साल हुआ था एक्सीडेंट
पंत का पिछले साल 31 दिसंबर को उत्तराखंड के रुड़की के पास एक्सीडेंट हो गया था। वह अपनी कार से घर जा रहे थे। इस कार दुर्घटना में पंत बाल-बाल बच गए थे। हालांकि, उनकी पैर में गंभीर चोटें आई थीं। इसके बाद उनके पैर का ऑपरेशन हुआ। फिलहाल वह इसी के रिहैब में हैं।

पांचों खिलाड़ी वर्ल्ड कप के लिहाज से महत्वपूर्ण
भारत के लिए चोटिल पांचों खिलाड़ी इस साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण हैं। जहां बुमराह के जाने के बाद भारतीय बॉलिंग लाइन अप कमजोर हुई है। वहीं, प्रसिद्ध हिट द डेक बॉलर हैं और उन्हें अतिरिक्त उछाल मिलती है। श्रेयस और राहुल भारतीय मध्यक्रम की रीढ़ हैं। पंत के चोटिल होने के बाद टीम इंडिया एक नियमित विकेटकीपर की तलाश नहीं कर सका है। इस साल वर्ल्ड कप पांच अक्तूबर से शुरू हो रहा है। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत आठ अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगी। भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 15 अक्तूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed