{"_id":"5952226d4f1c1b00398b4619","slug":"bcci-formed-committee-for-implementing-principle-order-of-sc-to-be-chaired-by-rajiv-shukla","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोढा समिति की सिफारिशों को लागू करने के लिए BCCI ने राजीव शुक्ला की अध्यक्षता में किया कमेटी का गठन ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
लोढा समिति की सिफारिशों को लागू करने के लिए BCCI ने राजीव शुक्ला की अध्यक्षता में किया कमेटी का गठन
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Tue, 27 Jun 2017 07:13 PM IST
विज्ञापन
राजीव शुक्ला
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
BCCI ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित लोढा समिति की सिफारिशों को लागू करने के लिए आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला की अध्यक्षता में एक समिति का गठन कर दिया है। समिति में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सौरव गांगुली को भी जगह मिली है। समिति की पहली बैठक 30 जून को होगी। बीसीसीआई के कार्यकारी सचिव अमिताभ चौधरी समिति के कनवेनर होंगे। राजीव शुक्ला की अध्यक्षता में बनी सात सदस्यीय समिति में सौरव गांगुली, टीसी मैथ्यू, नाबा भट्टाचार्जी, जय शाह, बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी और कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी शामिल हैं।
सोमवार को BCCI के कार्यकारी सचिव अमिताभ चौधरी प्रेस को संबोधित करते हुए कहा, पिछले साल 18 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए आदेश के पालन के लिए बीसीसीआई एक समिति का गठन करेगा। समिति इस बात की जांच कर सुझाव देगी कि कोर्ट के आदेश को किस तरह जल्दी और प्रभावी तरीके से लागू किया जा सकता है। उन्होंने कहा था कि मंगलवार को समिति का गठन किया जाएगा। समिति 15 दिन में अपना पहला सुझाव बोर्ड के सामने रखेगी।
विज्ञापन
Committee formed for implementing principle order of SC to be chaired by Rajiv Shukla, Amitabh Chaudhary is the convenor #BCCI
— ANI (@ANI_news) June 27, 2017विज्ञापन
Members of the committee include Saurav Ganguly, Anirudh Chaudhary among others. First meeting on June 30. #BCCI
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI_news) June 27, 2017