{"_id":"5ee97af48ebc3e42f0553c3f","slug":"bcci-extended-the-term-of-lokpal-dk-jain","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीसीसीआई ने लोकपाल डीके जैन का कार्यकाल बढ़ाया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बीसीसीआई ने लोकपाल डीके जैन का कार्यकाल बढ़ाया
Wed, 17 Jun 2020 07:37 AM IST
संजीव कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क , अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क , अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 17 Jun 2020 07:37 AM IST
विज्ञापन
बीसीसीआई, स्पोर्ट्स
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस डीके जैन बीसीसीआई के आचरण अधिकारी और लोकपाल बने रहेंगे। बोर्ड ने उनके कार्यकाल में एक साल का विस्तार किया है। सुप्रीम कोर्ट ने फरवरी 2019 में जैन को बीसीसीआई के पहले लोकपाल के रूप में नियुक्त किया था। बाद में उन्हें आचरण अधिकारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन
उनका कार्यकाल इस साल 29 फरवरी को समाप्त हो गया था। उनका अनुबंध पिछले हफ्ते ही बढ़ाया गया। जैन ने कहा,‘मैंने पिछले हफ्ते दोबारा काम संभाल लिया। कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए आचरण अधिकारी और लोकपाल के रूप में एक और साल का कार्यकाल मिला है।
विज्ञापन