बहुत शर्मनाक है: ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के साथ छेड़छाड़ पर BCCI ने जताई नाराजगी; पुलिस की कार्रवाई को सराहा
इंदौर में चल रहे महिला क्रिकेट विश्व कप के दौरान दो ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के साथ हुई शर्मनाक हरकत पर सचिव देवजीत सैकिया ने नाराजगी जताते हुए घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
विस्तार
#WATCH | MP | Indore Police have arrested the accused, Aqueel, in connection with the alleged molestation of two members of the Australian women's cricket team on 23rd October
— ANI (@ANI) October 25, 2025
(Source: Indore Police) pic.twitter.com/SLQVVpiScT
इंदौर में चल रहे महिला क्रिकेट विश्व कप के दौरान दो ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के साथ हुई शर्मनाक हरकत पर सचिव देवजीत सैकिया ने नाराजगी जताते हुए घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, 'यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और ऐसे घटनाक्रम से बदनामी होती है। मैं राज्य पुलिस की तत्परता की सराहना करता हूं कि उन्होंने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार किया। अब कानून अपना काम करेगा और दोषी को सजा मिलेगी।'
इससे पहले इंदौर के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (क्राइम ब्रांच) राजेश डंडोतिया ने बताया कि गुरुवार (23 अक्तूबर) सुबह लगभग 11 बजे, ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की दो खिलाड़ी अपने होटल से एक कैफे की ओर जा रही थीं, तभी आरोपी ने उनके साथ अशोभनीय व्यवहार किया। टीम के सुरक्षा अधिकारियों ने तुरंत शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान आज़ाद नगर निवासी अकील के रूप में हुई है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74 और 78 के तहत मामला दर्ज किया गया है। राजेश डंडोतिया ने कहा, 'घटना 23 अक्टूबर को सुबह 11 बजे के आसपास हुई थी। शिकायत मिलने के बाद एक रणनीतिक ऑपरेशन चलाकर आरोपी को पकड़ा गया। हम यह भी जांच कर रहे हैं कि सुरक्षा व्यवस्था में कहीं कोई कमी तो नहीं रही।'
Two members of the women's Australian Cricket team were allegedly molested while they were on their way to a cafe from their hotel in Indore on 23rd October
— ANI (@ANI) October 25, 2025
Additional DCP Crime Branch, Rajesh Dandotiya said, "The Security officers of the women's Australian Cricket Team filed… pic.twitter.com/nDAejFvSIu