{"_id":"60c9eb50c9de1a6c250507b9","slug":"bcci-ends-spinner-ankeet-chavas-ban-allows-him-to-play-professional-cricket","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2013 Spot Fixing: अंकित चव्हाण मैदान पर उतरने को बेताब, BCCI ने हटाया बैन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2013 Spot Fixing: अंकित चव्हाण मैदान पर उतरने को बेताब, BCCI ने हटाया बैन
Wed, 16 Jun 2021 05:45 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 16 Jun 2021 05:45 PM IST
सार
मुंबई के पूर्व बाएं हाथ के स्पिनर अंकित चव्हाण ने कहा कि कोरोना महामारी और मानसून के बावजूद वह मैदान पर उतरने को बेताब हैं।
विज्ञापन
अंकित चव्हाण
- फोटो : social media
विस्तार
वर्ष 2013 के स्पॉट फिक्सिंग मामले में प्रतिबंध खत्म होने के बाद बीसीसीआई से खेलने की मंजूरी मिलने पर मुंबई के पूर्व बाएं हाथ के स्पिनर अंकित चव्हाण ने कहा कि कोरोना महामारी और मानसून के बावजूद वह मैदान पर उतरने को बेताब हैं। 35 वर्ष के अंकित को बीसीसीआई ने मंगलवार को फिर से खेलने की अनुमति दे दी। अंकित ने कहा, 'यह प्रतिबंध सितंबर 2020 को ही खत्म हो गया था । अब मैं कुछ भी खेलने को तैयार हूं। मुझे मैदान पर उतरने का इंतजार है।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'कोरोना महामारी और मानसून के कारण मैदान बंद होंगे लेकिन जब भी मैदान पर उतरने का मौका मिलेगा, मैं इंतजार कर रहा हूं।' बता दें कि श्रीसंत के साथ उन पर भी 2013 के आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में शामिल होने के कारण आजीवन प्रतिबंध लगाया गया था। पिछले साल बीसीसीआई के लोकपाल जस्टिस (सेवानिवृत) डी के जैन ने श्रीसंत और अंकित पर लगा आजीवन प्रतिबंध घटाकर सात साल का कर दिया था।
विज्ञापन