{"_id":"4231351cadddda12ed0fe6aa93b82a5f","slug":"bcci-deny-sachin-s-retirement-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिन नहीं लेंगे 200वें टेस्ट के बाद सन्यास:बीसीसीआई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सचिन नहीं लेंगे 200वें टेस्ट के बाद सन्यास:बीसीसीआई
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Fri, 04 Oct 2013 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसीसीआई ने उन रिपोर्टों को बकवास करार दिया है, जिसमें बोर्ड ने सचिन तेंदुलकर को उनके 200वें टेस्ट मैच के बाद संन्यास लेने के लिए कहा है।
विज्ञापन
बीसीसीआई सचिव संजय पटेल ने बृहस्पतिवार को कहा कि इस सीनियर बल्लेबाज को अपने भविष्य पर फैसला करने का पूरा अधिकार है। बकौल पटेल, ‘यह पूरी तरह से हास्यास्पद और बकवास है।
विज्ञापन
मैं आपको बता दूं कि इस पर फैसला करने का अधिकार केवल सचिन तेंदुलकर को है। बोर्ड ने उनसे संन्यास लेने के बारे में बात नहीं की है। उनसे ऐसा करने के लिए नहीं कहा गया है।
विज्ञापन
बोर्ड कभी ऐसा नहीं करेगा क्योंकि वह महान खिलाड़ी है।’पटेल मीडिया की उन रिपोर्टों पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिनमें कहा गया था कि बोर्ड के कुछ सदस्यों का मानना है कि इस स्टार बल्लेबाज का चरम जा चुका है और उन्हें अगले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ 200वें टेस्ट मैच में शामिल होने के बाद संन्यास लेने के लिए कहा जा सकता है।
वेस्टइंडीज की टीम भारतीय दौरे में दो टेस्ट और तीन वनडे मैच की सीरीज खेलेगी। इस दौरान 40 वर्षीय तेंदुलकर अपना 200वां टेस्ट मैच खेलेंगे।
पटेल ने कहा,‘हम इसको लेकर मीडिया की सोच का सम्मान करते है लेकिन मैं मीडिया के अपने मित्रों से कहना चाहता हूं कि कृपया इस तरह की गलत रिपोर्ट नहीं दें।
बीसीसीआई सचिव की तेंदुलकर के क्रिकेटिया भविष्य पर फैसला करने का अधिकार पूरी तरह से तेंदुलकर और पांच सदस्यीय चयन पैनल को है।’ उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से सचिन तेंदुलकर और चयनकर्ताओं पर निर्भर है।
चयनकर्ताओं को उनका चयन करना है और सचिन तेंदुलकर को खेलने के लिए तैयार रहना चाहिए। सचिन तेंदुलकर स्वयं जो भी फैसला करेंगे बोर्ड उससे खुश है।