फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI comes clean on tickets row with Pakistan Cricket Board

पाक को नहीं चाहिए भारत-पाक सीरीज के 3 हजार टिकट

Fri, 21 Dec 2012 06:25 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Fri, 21 Dec 2012 06:25 PM IST
विज्ञापन
BCCI comes clean on tickets row with Pakistan Cricket Board

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को भारत-पाक सीरीज के लिए टिकटों की अनुपलब्धता की खबरों का भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने खंडन किया है। इससे पहले कहा जा रहा था कि भारत में होने जा रही टी20 और वनडे सीरीज के लिए बीसीसीआई ने पीसीबी को अब भी वादे के अनुसार तीन हजार टिकटें उपलब्ध नहीं कराई हैं।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट का खंडन करते हुए बीसीसीआई ने अपने बयान में कहा कि हम इस बात को स्पष्ट करना चाहते हैं कि पीसीबी ने आगामी सीरीज के लिए बंगलूरू, अहमदाबाद, चेन्नई और कोलकाता में होने वाले मैचों के लिए 500-500 टिकटों तथा दिल्ली में होने वाले मुकाबलों के लिए एक हजार टिकटों की मांग की थी।
विज्ञापन


भारतीय बोर्ड ने कहा कि पीसीबी ने बाद में बीसीसीआई को इसकी सूचना दी कि उन्हें बंगलूरू और अहमदाबाद के लिए टिकटों की जरूरत नहीं है जबकि कोलकाता और चेन्नई के लिए केवल 25-25 टिकटों की मांग की गई थी जो उन्हें 18 दिसंबर को ही भेजी जा चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed